फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prize of five thousand head pradhan husband arrested

पांच हजार का इनामी बदमाश प्रधान पति गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
Prize of five thousand head pradhan husband arrested
अपराध - फोटो : demo
कांठ पुलिस ने शनिवार की रात उमरी रोड से दो साल से फरार चल रहे शातिर बदमाश गुड्डू उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर चोरी की वैगरआर कार, तमंचे और मोबाइल बरामद किए हैं। वेस्ट यूपी के कई जिले, दिल्ली और उत्तराखंड में लूट व चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले प्रधान पति गुड्डू उर्फ भूरा की पुलिस दो साल से तलाश कर रही थी। उस पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार शाम उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से प्रधान पति को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि दो साल पहले कांठ थानाक्षेत्र के नसीरपुर निवासी सर्राफ धर्मवीर सिंह से लूटपाट हुई थी। वारदात के समय वह उमरी चौराहा स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इस लूटकांड में राजेश, फरमान और कांठ के हरिनूरपुर निवासी प्रधान पति गुड्डू उर्फ भूरा उर्फ जाकिर पुत्र घसीटा का नाम सामने आया था। पुलिस फरमान और राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। जबकि गुड्डू फरार चल रहा था।
विज्ञापन


गुड्डे पर पांच हजार का ईनाम घोषित कर दिया गया था। जबकि कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी थी। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात कांठ एसओ अखिलेश प्रधान ने सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर कांठ-अमरोहा मार्ग पर  शातिर बदमाश गुड्डू उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक वैगनआर कार, एक तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल बरामद किया है। गुड्डू के खिलाफ दिल्ली के गीता कालोनी, पी बाग, पश्चिमी विहार, मडावली पूर्वी, लोधी कालोनी थाने, गाजियाबाद के सिहानी थाने, बिजनौर के नहटौर, नूरपुर,संभल के हयातनगर, नैनीताल के कालाढूगी, मुरादाबाद के कांठ, डिलारी, मूंढापांडे और रामपुर के शहजाद नगर थाने में विभिन्न धाराओं में तीन दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed