फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Priyanka Gandhi doesn't see incidents of Chhattisgarh-Rajasthan: Singh

प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़-राजस्थान की घटनाएं नहीं दिखती: सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi doesn't see incidents of Chhattisgarh-Rajasthan: Singh
मुरादाबाद। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ और राजस्थान की घटनाएं नहीं दिखती है। वह यहां राजनीतिक पर्यटन पर नहीं जाती हैं। विधानसभा में भाजपा का मुद्दा सिर्फ और सिर्फ विकास होगा।
विज्ञापन

भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अखिलेश भूल जाते हैं कि उनके यहां तो पेपर लीक की इंडस्ट्रीज चल रही थी। उस इंडस्ट्रीज केजितने तार हैं, एक के एक हम खिंचते जा रहे हैं। उनके कार्यकाल में दोषी को पकड़ा नहीं जाता था, बल्कि षड्यंत्र करके पेपर लीक करने का काम करते थे, जिससे मुनाफा भी होता था। योगी सरकार की नीति है कि जो गलत हो रहा है उसे स्वीकार नहीं करेंगे। लेकिन जो मेरिट में है उसे दरकिनार नहीं करेंगे। नीति और नियत सरकार की साफ है। सपा शासन काल में बुंदेलखंड की अनदेखी की गई। हमारी सरकार बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बना रही है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एमएसएमई पार्क बनाए जा रहे हैं। इंग्लैंड की स्ट्रॉबेरी झांसी और ललितपुर में भी हो रही है। सीटें जीतने के सवाल पर कहा कि मैं इतना ही कह सकता है कि साठ फीसदी में हम और चालीस फीसदी में पूरा विपक्ष होगा।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के सवाल पर कहा कि उनकी दृष्टि एक बराबर नहीं है। अगर कांग्रेस शासित राज्यों में कोई घटना होती है तो वह अनदेखी कर देती हैं। चाहे छत्तीसगढ़ का महिलाओं और बुजुर्गों को कुचलने का मामला हो या राजस्थान का विषय हो। उन्हें वहां की घटनाएं नहीं दिखती है। वह राजस्थान और छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पर्यटन पर नहीं जाती है। चुनाव में मुद्दे के सवाल पर कहा कि भाजपा का पहला मुद्दा विकास है, दूसरा विकास और तीसरा विकास ही मुद्दा है। भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed