{"_id":"623f2f9c74d30b5a786eab84","slug":"prisoner-dies-in-moradabad-jail-arrested-in-daughter-s-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंदी की मौत: बेटी की हत्या मामले में बंद नन्हें ने तोड़ा दम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई यह वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंदी की मौत: बेटी की हत्या मामले में बंद नन्हें ने तोड़ा दम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई यह वजह
Sat, 26 Mar 2022 08:52 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 26 Mar 2022 08:52 PM IST
सार
सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि जेल में बंद नन्हें की बीमारी के चलते मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बंदी नन्हें को किडनी और लीवर में कैंसर हो गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बीमारी से जेल में कैदी की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला जेल में बंद कैदी की बीमारी से मौत हो गई। पांच साल पहले उसे बेटी की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बीमारी से मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी नन्हें (40) घोडा तांगा चलाता था। बदायूं के बिसौली निवासी रीना से उसकी शादी हुई थी। दंपती के पांच बच्चे हैं। पांच साल पहले पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद में नन्हें ने पत्नी पर चाकू से हमला किया था। बीच में सोलह वर्षीय बेटी संजना आ गई थी। चाकू लगने से संजना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पत्नी रीना ने पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने बताया कि एक साल से बंदी नन्हें की तबियत खराब चल रही थी। तब उसे उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह बंदी को फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी के कारण मौत की पुष्टि हुई है। नन्हें को किडनी और लीवर में कैंसर हो गया था।
विज्ञापन