फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prisoner dies in Moradabad jail arrested in daughter s murder case

जेल में बंदी की मौत: बेटी की हत्या मामले में बंद नन्हें ने तोड़ा दम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई यह वजह

Sat, 26 Mar 2022 08:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 26 Mar 2022 08:52 PM IST
सार

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि जेल में बंद नन्हें की बीमारी के चलते मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बंदी नन्हें को किडनी और लीवर में कैंसर हो गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Prisoner dies in Moradabad jail arrested in daughter s murder case
बीमारी से जेल में कैदी की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला जेल में बंद कैदी की बीमारी से मौत हो गई। पांच साल पहले उसे बेटी की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बीमारी से मौत होना बताया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी नन्हें (40) घोडा तांगा चलाता था। बदायूं के बिसौली निवासी रीना से उसकी शादी हुई थी। दंपती के पांच बच्चे हैं। पांच साल पहले पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद में नन्हें ने पत्नी पर चाकू से हमला किया था। बीच में सोलह वर्षीय बेटी संजना आ गई थी। चाकू लगने से संजना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पत्नी रीना ने पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने बताया कि एक साल से बंदी नन्हें की तबियत खराब चल रही थी। तब उसे उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह बंदी को फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी के कारण मौत की पुष्टि हुई है। नन्हें को किडनी और लीवर में कैंसर हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed