फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   prisnor ran away in front of police

सिपाही को चकमा देकर अस्पताल से बंदी फरार

Mon, 20 Jun 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
prisnor ran away in front of police
खुली पड़ी हथकड़ी - फोटो : खुली पड़ी हथकड़ी
सिपाही को चकमा देकर अस्पताल से बंदी फरार
विज्ञापन

चरस तस्करी में शुक्रवार को जेल भेजा गया आरोपी रविवार को जिला कारागार की गार्द के सिपाही को चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गया। शनिवार रात उसे मिर्गी का दौरा पड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसने टॉयलेट जाने के लिए हथकड़ियां खुलवाईं और फरार हो गया। दिनभर पुलिस उसे ढूंढती रही लेकिन बंदी नहीं मिला। कारागार अधीक्षक ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है, सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बंदी गयूर पुत्र आबिद हापुड़ के सिखेड़ा गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को मझोला पुलिस ने गयूर को बुद्धा पार्क से चरस तस्करी में पकड़ा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट लगाते हुए उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। शनिवार रात को जेल में गयूर को घबराहट और मिर्गी का दौरा पड़ने पर डाक्टर की सलाह पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उसे डाक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ मेडिकल कालेज भेजे जाने से पूर्व दोपहर करीब 12:45 बजे गयूर ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शौचालय जाने के लिए हथकड़ी खुलवाई। शौचालय जाने के बहाने वो फरार हो गया। मौके पर मौजूद जिला कारागार के सिपाही राजपाल सिंह ने उसका पीछा करने की कोशिश की लेकिन गयूर रफू चक्कर हो गया। कारागार अधीक्षक बीआर वर्मा ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से बंदी फरार होने की सूचना पर पुलिस टीम तलाशने के लिए जुटाई है। बंदी की सुरक्षा में जिला कारागार का सिपाही लगा था। सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - -नितिन तिवारी एसएसपी मुरादाबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed