{"_id":"6795533bfc3131c027023c35","slug":"presidents-medal-for-three-including-sp-traffic-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-570675-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एसपी ट्रैफिक समेत तीन को राष्ट्रपति पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एसपी ट्रैफिक समेत तीन को राष्ट्रपति पदक
विज्ञापन
मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस पर एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार समेत तीन को राष्ट्रपति सेवा पदक और जेल अधीक्षक आलोक सिंह को गृह मंत्रालय के स्कॉच अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए यह सम्मान मिला है।
मुरादाबाद में तैनात एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार 1995 में यूपी पुलिस में नियुक्त हुए थे। कई जिलों में डिप्टी एसपी और एसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं।मुरादाबाद में एसपी यातायात के अलावा चुनाव के नोडल अधिकारी, यूपी डायल 112 के नोडल अधिकारी भी हैं। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के साथ ही मुरादाबाद में हुए विधानसभा, लोकसभा और उपचुनाव में अहम भूमिका निभाई हैं। एसपी ट्रैफिक को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक दिया गया है।
एसपी ट्रैफिक के अलावा पुलिस लाइन के आरआई रकम सिंह को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं बीते साल मई में जान गंवानी वाले पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर धर्मवीर राज को मरणोपरांत राष्ट्रपति पदक मिलेगा। उनके बेटे अनुराग राज सिंह पदक ग्रहण करेंगे। डीआईजी कार्यालय में तैनात एसआई हम्बीर सिंह को निरंतर सराहनीय कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इनके अलावा जिला कारागार में जेल अधीक्षक के पद पर तैनात आलोक सिंह को गृह मंत्रालय का स्काॅच अवार्ड दिया गया है। उन्हें यह अवाॅर्ड जेल में बंदियों के कौशल विकास के लिए कराए बेहतरीन कार्य करने के लिए दिया गया है। इनके अलावा जेल में तैनात हेड जेल वार्डन अनिल कुमार और जेल वार्डन शैतान सिंह को आईजी जेल का प्लेटिनम पदक और प्रमाणपत्र दिया जाएगा।