फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   prerna app

मशाल लेकर सड़कों पर उतरे शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
prerna app
prerna app
मुरादाबाद। प्रेरणा एप के विरोध एवं लंबित मांगों के समर्थन में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघों के संयुक्त आह्वान पर गुरुवार शाम सैकड़ों शिक्षक मशाल लेकर सड़कों पर उतर आए। शिक्षकों ने टाउन हॉल से कलक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकाला और प्रेरणा एप का पुरजोर विरोध किया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि प्रेरणा एप की अनिवार्यता खत्म नहीं हुई तो तीसरे चरण के आंदोलन में छह नवंबर को लखनऊ में रैली निकालकर विरोध करेंगे। जरूरत पड़ने पर शिक्षक शिक्षण कार्य का बहिष्कार भी करेंगे।
विज्ञापन

बेसिक परिषदीय स्कूलों में पांच सितंबर से प्रेरणा लागू हो चुका है। शिक्षक संगठन पुरजोर विरोध में हैं। इसके चलते ही शिक्षक प्रेरणा एप को डाउनलोड नहीं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा के आह्वान पर शिक्षक महासंघ का गठन हुआ है। महासंघ के नेतृत्व में ही गुरुवार शाम सैकड़ों शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। इसमें मदरसा, संस्कृत विद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्नीक के शिक्षक भी शामिल हुए। मशाल जुलूस से पहले टाउन हॉल के पास शिक्षकों की सभा हुई। माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. सुनीत गिरी ने कहा कि सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न कर अपमानित कर रही है। शिक्षकों को संगठित होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है। महासंघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने प्रेरणा एप के विरोध एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

संघ के जिलामंत्री पुष्पेश मिश्रा ने कहा कि तीसरे चरण के आंदोलन में छह नवंबर को लखनऊ में ईको पार्क से शिक्षक सम्मान बचाओ रैली निकाली जाएगी। महानगर अध्यक्ष राकेश कौशिक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि शिक्षकों का परिवार नियोजन भत्ता, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, सामूहिक बीमा और पुरानी पेंशन बहाल की जाए। वक्ताओं ने माध्यमिक स्कूलों में टास्क फोर्स निरस्त करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशाल जुलूस टाउन हाल से कोतवाली, गुरहट्टी चौराहा से कोर्ट रोड होकर कलक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान संजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, अनिल चौहान, राजेश रस्तौगी, मयंक त्यागी, उपेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, डा. राखी रस्तौगी, प्रदीप शर्मा और पुनीत गुप्ता समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed