फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparing to blame the driver, police said, Anmol was driving Thar

Moradabad News: ड्राइवर पर दोष मढ़ने की तैयारी, पुलिस बोली, अनमोल चला रहा था थार

Tue, 24 Sep 2024 07:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 24 Sep 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Preparing to blame the driver, police said, Anmol was driving Thar
मुरादाबाद। अमन को थार से कुचलने के मामले में ड्राइवर पर दोष मढ़ने की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली गई है। व्यापारियों की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि अनमोल अपने ड्राइवर और साथियों के साथ थार से लौट रहा था और कंटेनर डिपो के सामने अमन के गलत दिशा से आने के कारण दुर्घटना हो गई। हालांकि पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि थार अनमोल खुद चला रहा था। 15 सितंबर की रात अनमोल को कंटेनर डिपो के सामने मौके से ही लोगों ने दबोच लिया था, जबकि उसके साथी भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज किया है। अब तक उसके साथी नहीं पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी दिखाते हुए बताया था कि थार नीलकंठ कॉलोनी निवासी मनोज कुमार मिश्रा का बेटा अनमोल चला रहा था। लेकिन व्यापारी और अनमोल के परिवार की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि अनमोल अपने साथी और ड्राइवर के साथ थार से घर लौट रहा था, जबकि अनमोल खुद ही थार ड्राइव कर रहा था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि थार अनमोल ही चला रहा था।
विज्ञापन


हर बिंदु पर गहनता से निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सतपाल अंतिल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed