{"_id":"66b6c8fb6ef83722bd05bd27","slug":"preparations-underway-to-auction-enemy-properties-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-455879-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शत्रु संपत्तियों को नीलाम करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शत्रु संपत्तियों को नीलाम करने की तैयारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में शत्रु संपत्तियों को नीलाम करने की प्रक्रिया उच्च स्तर पर चल रही है, लेकिन जिला प्रशासन को अभी कोई आदेश नहीं मिला है। जिले में भी 194 शत्रु संपत्तियां मौजूद हैं, लेकिन बिखरी पड़ी हैं। अभी तक सैदपुर खादर की जमीन पर तारबंदी नहीं की गई है।
शत्रु संपत्ति अधिकारी ने जांच में पाया कि बुधबाजार रेलवे स्टेशन रोड पर 19 दुकानें मौजूद हैं। इसके अलावा जीएमडी रोड स्थित कुटिया वाली गली में भी शत्रु संपतियां हैं। शत्रु संपत्ति विभाग के अभिरक्षक पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने फरवरी में स्टेशन रोड बुधबाजार स्थित 19 दुकानों का निरीक्षण किया था। पूछताछ के दौरान जिले के अधिकारियों ने बताया कि बुधबाजार की आठ दुकानों का किराया सरकार वसूलती है, लेकिन अन्य दुकानों की फाइलें अभी लंबित हैं। पर्यवेक्षक ने बताया कि प्रदेश के 19 स्थानों पर शत्रु संपत्ति की नीलामी की गई है। बिलारी की जमीन नीलामी की पहली प्रक्रिया में आने की संभावना है।
पिछले साल किया गया था कुछ जमीनों का आंकलन
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम 80 प्रतिशत से अधिक संपत्तियों की जियो टैगिंग कर चुकी है। जिले में 194 शत्रु संपत्तियां बिखरी पड़ी हैं। जिले के अधिकारियों की टीम ने पिछले साल बिलारी क्षेत्र की 18 अचल संपत्तियों की जांच की थी। लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की टीमों ने आंकलन में पाया कि अचल संपत्तियों की भूमि कृषि योग्य है। इन जमीनों की कीमत करीब 72 लाख रुपये थी। इसी प्रकार कांठ क्षेत्र में पांच संपत्तियां हैं। इनमें एक आवासीय भवन पृथ्वीगंज में 7400 वर्ग फीट क्षेत्रफल का है। बाकी चार संपत्तियां कृषि योग्य हैं। पांचों संपत्तियों का आंकलन एक करोड़ रुपये किया गया था। ठाकुरद्वारा की संपत्तियों का आंकलन नहीं किया गया।
विज्ञापन
सैदपुर खादर की जमीन की नहीं हुई तारबंदी
केंद्रीय गृह उप सचिव राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर और देहात की शत्रु संपत्तियों का फरवरी में निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उप सचिव ने सैदपुर खादर स्थित 200 बीघा जमीन की तारबंदी कराने के निर्देश दिए, लेकिन छह माह बाद अभी तक तारबंदी नहीं हुई है। इस टीम में मुख्य पर्यवेक्षक ब्रिगेडियर यशपाल सिंह, प्रशांत सैनी शामिल थे।