फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations started for Deepotsav, lamps will be lit in every ward of the city

Moradabad News: दीपोत्सव को लेकर शुरू हुई तैयारी, शहर के हर वार्ड में जलेंगे दीये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Preparations started for Deepotsav, lamps will be lit in every ward of the city
मुरादाबाद। नगर निगम और स्मार्ट सिटी की ओर से शहर में पहली बार होने जा रहे दीपोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। 27 अक्तूबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पर्यवेक्षण अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। शहर के आठ चुनिंदा स्थानों के अलावा अब कई अन्य जगहों पर भी दीपक जलाए जाने की तैयारी की गई है। अब शहर के सभी 70 वार्ड, मंदिर और घाट पर भी दीपक जलाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इनके अलावा कंपनी बाग, पुलिस लाइन मैदान, रामलीला मैदान लाईनपार, कान्हा गौशाला मैनाठेर, अटल घाट, संस्कृत घाट, सर्किट हाउस, विकास भवन और नगर निगम के परिसर में भी सजावट के साथ दीपक जलाए जाएंगे। वहीं, सोनकपुर स्टेडियम, हिंदू डिग्री कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज और सीएल गुप्ता घाट पर भी इन दीपकों को जलाया जाएगा। शाम साढ़े पांच बजे ही इस कार्यक्रम का आगाज होगा। इसके बाद साढ़े सात बजे आसमान पर करीब 20 मिनट का ड्रोन शो होगा, जिसमें राम-रावण युद्ध, राम दरबार और प्रभु श्रीराम की आकृति ड्रोन की मदद से उकेरी जाएगी। साथ ही इस ड्रोन शो में शहर की संस्कृति की झलक भी दिखाई जाएगी, जिसके लिए दिल्ली आईआईटी की टीम जल्द ही शहर आने वाली है। इस कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न तरीकों की आकर्षक रंगोली भी बनाई जाएगी। ड्रोन शो को तीन किलोमीटर की दूरी से लोग अपनी छत से देख सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन



- गोशाला में दुकान का होगा उद्घाटन
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार नगर निगम की ओर से संचालित कान्हा गोशाला में गाय के गोबर से दीपक तैयार किए गए हैं। अब गोशाला में एक दुकान का निर्माण कराया जा रहा है, जहां इन दीपकों की बिक्री की जाएगी। इससे पहले गोशाला से होली के अवसर पर गोकाष्ठ की बिक्री की गई थी। इस गोकाष्ठ की बिक्री गोशाला से पूरे साल होती है। यह अंतिम संस्कार, होली और हवन में काम आती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह गोकाष्ठ मुफीद होता है। वहीं, गाय के गोबर से बने दीपक भी काफी देर तक जलते रहते हैं। गोशाला में बनाए जा रहे दुकान का अगले एक से दो दिन में नगर आयुक्त उद्घाटन भी करेंगे। इस दुकान पर कभी भी गोबर से तैयार किए गए प्रोडक्ट को खरीदा जा सकेगा। दीपक की कीमत फिलहाल एक रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed