फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations for PM's visit intensified, pandals set up, helipads built

Moradabad News: पीएम के दौरे की तैयारियां तेज, पंडाल लगे, हैलीपैड बने

Sun, 11 Feb 2024 03:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 11 Feb 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Preparations for PM's visit intensified, pandals set up, helipads built
संभल। 19 फरवरी को होने वाले ऐंचोड़ा कंबाेह स्थित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास की तैयारियों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। पंडाल लगवाने के साथ ही हेलीपैड का कार्य पूरा करवाने में अधिकारी लगे हुए हैं। संतों के ठहरने के लिए अलग से तंबू लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। देररात तक अधिकारी तैयारियों को पूरा कराने में जुटे रहे। सोमवार को मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव समीक्षा करने के लिए आ रहे हैं। प्रधानमंत्री व अन्य वीवीआईपी के लिए छह हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। शिलान्यास स्थल पर भी तेजी से काम कराया गया। गर्भगृह तैयार किए गए हैं। दस गर्भगृह बनाए जाने हैं। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में बड़ी संख्या में बाहर के लोग शामिल होंगे। इसको देखते हुए 30 हजार लोगों के बैठने के लिए पंडाल लगाया जाना शुरू हो गया है। संतों के ठहरने के लिए अलग से तंबू लगाए गए हैं। भोजन के लिए अलग से व्यवस्था कराई गई है। जिससे शिलान्यास में आने वाले अतिथियों को दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन


ऐंचोड़ा कंबोह को जाने वाली सभी सड़कों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। जहां गड्ढे थे वहां गड्ढे भरे गए हैं। कहीं कोई अव्यवस्था न रहे इसके लिए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी व जिला पंचायतराज अधिकारी के साथ निकायों के अधिकारी व कर्मचारी भी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed