फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations completed in Idgah, made safe with dyeing and painting

ईदगाह में मुकम्मल हुई तैयारी, रंगाई-पुताई के साथ सफे बनाईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Preparations completed in Idgah, made safe with dyeing and painting
मुरादाबाद। ईद जिले में तीन मई को मनाई जाएगी। कोरोना काल के कारण दो साल बाद ईदगाह में ईद की नमाज होगी। इसके मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ईदगाह की साफ-सफाई व्यवस्था में पूरे दिन जुटा रहा। ईदगाह मैदान में जहां-तहां बने गड्ढों को भरा गया। घास और झाड़-झंखाड़ हटाए गए। चूने की लाइन से सफ बनाई गईं। ईदगाह क्षेत्र के पार्षद अहमद हुसैन ने बताया कि नमाज को लेकर ईदगाह में सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। रंगाई-पुताई, मरम्मत आदि का कार्य भी पूरा है। उन्होंने बताया कि ईदगाह तक लोग अपने वाहन नहीं ले जा सकेंगे। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए रोडवेज पुलिस चौकी के पास, गांधी नगर पब्लिक स्कूल, चड्ढा सिनेमा, संभल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप आदि स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि ईद के दिन रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन

ईद के दिन ट्रैफिक व्यवस्था मेें होंगे यह बदलाव
- हनुमान मूर्ति तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश सुबह 6:00 बजे से 12:00 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल पैदल व्यक्ति ही हनुमान मूर्ति से शहर की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन

- इंपीरियल तिराहे से संभल चौराहा की तरफ आने वाले किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश सुबह 6:00 बजे से 12:00 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। केवल पैदल व्यक्ति ही इंपीरियल तिराहे से संभल चौराहे की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोहिनूर तिराहा से दससराय चौकी, डबल फाटक की तरफ आने वाले किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश सुबह 06:00 बजे से 12:00 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। केवल पैदल व्यक्ति ही कोहिनूर तिराहा से दससराय चौकी, डबल फाटक की तरफ जा सकेंगे।
- इंद्रा चौक से गलशहीद चौराहे की तरफ आने वाले किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रात: 06:00 बजे से 12:00 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल पैदल व्यक्ति ही जा सकेंगे।
- मंडी चौक, संभली गेट से गलशहीद थाने की तरफ आने वाले किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश सुबह 6:00 बजे से 12:00 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। केवल पैदल व्यक्ति ही जा सकेंगे।
- कांठ एवं दिल्ली रोड से रेलवे स्टेशन, इंपीरियल तिराहा की तरफ जाने वाले चार, तीन पहिया एवं अन्य भारी वाहन सुबह 06:00 बजे से 12:00 बजे तक फव्वारा तिराहा तक ही जा सकेंगे। फव्वारा तिराहा से रेलवे स्टेशन इंपीरियल तिराहा तक केवल दो पहिया वाहन जाने की अनुमति होगी।
- बिजनौर, कांठ की तरफ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज बसे समय सुबह 06:00 बजे तक पूर्व की भाँति चलेगी तथा 06:00 बजे से 12:00 बजे तक नई तहसील, किला तिराहा से अंदर शहर में नहीं आएंगी। वही से सवारियां लेकर वापस जाएंगी। संभल, दिल्ली, बिलारी रोड से आने वाली रोडवेज, प्राईवेट बसे समय 06:00 बजे तक पूर्व की भाँति चलेगी तथा 06:00 बजे से 12:00 बजे तक आजाद नगर मोड़ तक आएंगी तथा वही से सवारियां लेकर वापस जाएंगी।
- रामपुर, बरेली की तरफ से आने वाली रोडवेज, प्राईवेट बसें समय 06:00 बजे तक पूर्व की भाँति चलेगी तथा 06:00 बजे से 12:00 बजे तक काशीपुर तिराहा तक आएंगी तथा वही से सवारियां लेकर वापस जाएंगी । - काशीपुर, टांडा, बाजपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज, प्राईवेट बसे समय 06:00 बजे तक पूर्व की भाँति चलेगी। 06:00 बजे से 12:00 बजे तक काशीपुर तिराहा तक आएंगी। वही से सवारियां लेकर वापस जाएंगी।
- ईद उल फितर पर्व के दिन भारी, मालवाहक, पास धारक वाहन सुबह 06:00 से 12:00 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि आवश्यकतानुसार परिस्थिति को देखते हुए समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
अपर पुलिस महानिदेशक ने ईदगाह पहुंच लिया व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद। जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली है। बरेली से पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार ने रविवार शाम जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह पहुंच कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुगलपुरा थाने में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर सभी से त्योहार मिलजुल कर मनाने की अपील की।
अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार ने थाना मुगलपुरा में डीएम, एसएसपी समेत कानून व्यवस्था से जुड़े राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों, पुलिस व्यवस्थाओं, अपराध नियंत्रण समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बाद में थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। जिसमें पीस कमेटी के सदस्यों, धर्म गुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से त्योहार को लेकर चर्चा की तथा सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद, नायब इमाम सैयद फहद, दरगाह सुल्लानशाह के सज्जादानशीन नईम चिश्ती, सलाउद्दीन मंसूरी, पार्षद सलीम वारसी, बाबरी एक्शन कमेटी के सलीम बाबरी, नोमान मंसूरी आदि मौजूद रहे।

अपर पुलिस महानिदेशक ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने, अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर में पैदल मार्च किया। साथ ही इस दौरान सड़क पर रुक कर कुछ लोगों से उनका हालचाल जाना। इस मौके पर एडीजी राजकुमार के अलावा डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी हेमंत कुटियाल, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed