{"_id":"69d2c96261edab4f93058ec1","slug":"preparations-are-underway-to-build-booths-in-other-buildings-in-place-of-dilapidated-school-buildings-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111447-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जर्जर स्कूल भवनों के स्थान पर दूसरे भवनों में बूथ बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जर्जर स्कूल भवनों के स्थान पर दूसरे भवनों में बूथ बनाने की तैयारी
Mon, 06 Apr 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक बिलारी की 98 ग्राम पंचायतों में होने वाले आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के लिए बूथ निर्धारण का काम शुरू कर दिया गया है। डीएम द्वारा गठित कमेटी द्वारा संशोधित बूथों का प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को भेजने की तैयारी है। पूर्व में पंचायत चुनाव के दौरान बूथ बनाए जाने वाले जो स्कूल भवन जर्जर हो गए हैं। उनके स्थान पर नए भवनों में बूथ बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
बिलारी ब्लॉक की 98 ग्राम पंचायतों में 98 ग्राम प्रधान चुने जाते हैं। जिला पंचायत मुरादाबाद के पांच वार्ड पूरी तरह से इसी ब्लॉक में आते हैं जबकि एक वार्ड का आंशिक भाग शामिल है। बिलारी ब्लॉक से ही 132 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 1252 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाते हैं। ब्लॉक में अभी तक चुनाव मतदान के लिए 127 मतदान केंद्र और 354 बूथ बनाए जाते रहे हैं।
लगभग दो माह पहले कई ग्रामों में पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ को पत्र भेजकर कुछ बूथों के स्थान में संशोधन की मांग की थी। पंचायतराज विभाग के सूत्रों के अनुसार डीएम द्वारा गठित कमेटी ने मौके की जांच और मतदान की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए बूथों के निर्धारण का संशोधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिसका तहसील और ब्लॉक अधिकारियों के स्तर से सत्यापन कराने के बाद यह प्रस्ताव जिला मुख्यालय को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन ग्राम पंचायतों में बूथ भवन बदलने का तैयार हुआ है प्रस्ताव
बिलारी। ब्लॉक बिलारी की कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां पर बूथ बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ग्राम पंचायत रामनगर गंगपुर के बूथ संख्या 44,45 और 46 से संबंधित प्राइमरी स्कूल भवन जर्जर हो जाने पर तीनों मतदेय स्थल इसी गांव के जूनियर हाइस्कूल भवन में बदलने का प्रस्ताव है। ग्राम पंचायत अमरपुरकाशी के बूथ संख्या 232,233,234 और 235 से संबंधित प्राइमरी स्कूल भवन जर्जर हो जाने पर चारों मतदेय स्थल इसी गांव के कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज भवन में बदलने का प्रस्ताव है। सहसपुर के एचएसए इंटर कॉलेज से संबंधित बूथ संख्या 44 का पुराना भवन ध्वस्त हो जाने की वजह से सहसपुर के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में बूथ बनाने का प्रस्ताव है।
नगलिया जट स्थित जूनियर हाईस्कूल के पुराने बूथ संख्या 151,152,153 और 154 को राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट में बनाने का प्रस्ताव है। सतारन के जूनियर हाईस्कूल का पुराना भवन ध्वस्त हो जाने पर यहां के बूथ संख्या 273 और 274 को पंचायत भवन परिसर में बनाने का प्रस्ताव है। ग्राम पंचायत बीरमपुर के प्राइमरी स्कूल का पुराना भवन जर्जर हो जाने के कारण यहां के बूथ संख्या 213 और 214 को जूनियर हाईस्कूल बीरमपुर भवन में बनाने का प्रस्ताव है। ग्राम पंचायत नगला गूजर के पुराने प्राइमरी स्कूल भवन के जर्जर हो जाने के कारण यहां के बूथ संख्या 323 और 324 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला गूजर में बनाए जाने और प्राइमरी पाठशाला सनाई रोजा का पुराना भवन ध्वस्त हो जाने के कारण यहां के बूथ संख्या 38,39,40 औरप 41 को जूनियर हाईस्कूल सनाई रोजा बनाने का प्रस्ताव है।
ग्राम पंचायत स्योंडारा के प्राइमरी स्कूल द्वितीय के मतदेय स्थल 13,14 और 15 को जूनियर हाईस्कूल स्योंडारा और आंगनबाड़ी भवन स्योंडारा में बनाए जाने का प्रस्ताव है। ग्राम पंचायत पीपली चक के प्राइमरी स्कूल का पुराना भवन ध्वस्त हो जाने, ग्राम पंचायत इमरतपुर स्योंडारा के प्राइमरी स्कूल भवन में पर्याप्त कक्ष न होने से यहां भी बूथ नए भवन में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। बिलारी ब्लॉक के एडीओ पंचायत ने बताया कि अभी कुछ बूथ भवन बदले जाने का प्रस्ताव गोपनीय रूप से तैयार किया गया है। अधिकारियों की मंजूरी मिलने के बाद ही आम जनता को जानकारी दे दी जाएगी।