{"_id":"6208095a20ecf0434e4cf8ad","slug":"preparation-for-voting-in-600-polling-booths-of-metropolitan-area-is-complete-moradabad-news-mbd418722098","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर क्षेत्र के 600 पोलिंग बूथों पर मतदान की तैयारी मुकम्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर क्षेत्र के 600 पोलिंग बूथों पर मतदान की तैयारी मुकम्मल
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान स्थल के रूप में चिह्नित 2739 मतदान स्थलों पर रविवार दोपहर तक सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल किए जाने के निर्देश हैं। इसमें से महानगर क्षेत्र व उसके आसपास के 799 पोलिंग बूथों की तैयारियां पूरी करने का जिम्मा नगर निगम को सौंपा गया है, जिनमें महानगर क्षेत्र के 600 पोलिंग बूथों पर मतदान की तैयारी मुकम्मल कर दी गई है। निगम के कर्मचारियों द्वारा इनमें से अधिकांश स्थानों पर शनिवार व्यवस्थाएं मुकम्मल किए जाने का कार्य चलता रहा।
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पहले से मतदान स्थल के रूप में चिह्नित स्थानों में से 799 पोलिंग बूथों पर मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए नगर निगम के सभी जेई, कर विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों के साथ-साथ सफाई नायकों आदि की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के अधिकांश पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाएं मुकम्मल किए जाने का कार्य चलता रहा। उन्होंने बताया कि करीब 600 स्थानों पोलिंग बूथों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पानी, बिजली व टॉयलेट आदि की सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा चुकी हैं। करीब एक दर्जन पोलिंग बूथों का उन्होंने स्वयं भ्रमण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
शेष बूथ रविवार 12 बजे तक मुकम्मल कर लिए जाएंगे। बूथों पर व्यवस्था को लेकर कहीं कोई दिक्कत मतदानकर्मियों व मतदाताओं को न हो इसके लिए पीलीकोठी स्थित नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जिसका मोबाइल नंबर 9105900538 है। महानगर में स्थित बूथ से संबंधित किसी भी तरह की दिक्कत की जानकारी इस नंबर पर को भी दे सकेगा। इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर व्यवस्थाओं की मानीटरिंग के लिए भी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।