{"_id":"6a135af6e19f49bd1403cb10","slug":"preparation-for-the-assembly-elections-with-the-ideology-of-bjp-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-115381-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाजपा कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाजपा कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भाजपा के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर रविवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव व पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
गांव भरतावाला स्थित शक्ति केंद्र पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार ने बूथ संख्या 172, 173, 174, 175 व 176 के अध्यक्षों और बूथ पालकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विस चुनाव 2027 की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने गांव-गांव, घर-घर में पार्टी की नीतियों, प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर लाइव प्रसारण दिखाने का भी आह्वान किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, जयवीर सिंह, बलजीत सिंह, जगबीर सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, नगर के अंसारियान एवं सुफियान शक्ति केंद्र पर हुई बैठक में भी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आशुतोष अग्रवाल, हेमेंद्र प्रताप सिंह, ओम कुमार एडवोकेट व उमेश कश्यप आदि मौजूद रहे। मोहल्ला ताली स्थित शक्ति केंद्र पर हुई बैठक को मुख्य अतिथि जिला कार्यकारिणी सदस्य शशि वाला ने संबोधित किया। संवाद