फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pregnant wife beaten, case filed against husband

Moradabad News: गर्भवती पत्नी को पीटा, पति के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Pregnant wife beaten, case filed against husband
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पति ने गर्भवती पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। महिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

दिल्ली के मोहन गार्डन उत्तमनगर निवासी जतिन कन्नौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी लाइनपार चिड़ियाटोला निवासी नवजोत वर्मा के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद बहन को परेशान किया जाने लगा। वह दुर्गा कॉलोनी में अलग कमरा लेकर रहती है। फिर भी पति आए दिन उसकी गर्भवती बहन के साथ गाली गलौज और मारपीट करता था। तहरीर देने के दिन भी उसकी बहन को पति ने मारा था।
विज्ञापन

उसे जान से मारने की कोशिश की गई और घर में बंद कर दिया गया। किसी प्रकार उसकी बहन जान बचा कर पुलिस के पास पहुंची। इस मामले में दो बार प्रार्थना पत्र देने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला रफा दफा कर दिया गया। उसकी बहन को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने पति नवजोत वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस केस की विवेचना कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed