{"_id":"5c4f2f7abdec22739d5373fc","slug":"praveen-togadia-says-bjp-forget-ram-mandir-and-hindu-society","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर और हिंदू समाज को भूली भाजपा, पत्थरबाजों के केस हो रहे वापस: तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर और हिंदू समाज को भूली भाजपा, पत्थरबाजों के केस हो रहे वापस: तोगड़िया
Mon, 28 Jan 2019 10:06 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक सदस्य प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि जिस भाजपा को सत्ता में लाने के लिए हिंदू समाज ने भरपूर प्रयास किया, आज वही भाजपा सरकार बनाने के बाद हिंदू समाज व राम मंदिर को भूल गई है। हिंदुओं की आज जमकर उपेक्षा हो रही है।
राम मंदिर निर्माण को भूल गई और तीन तलाक का कानून बनाने में लगी है। तोगड़िया रविवार की देर शाम पलवल में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे।
तोगड़िया का यहां छज्जूनगर, असावटा, पन्हेड़ा कला व पलवल बस अड्डा पर अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। तोगडिया के साथ राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष भारद्वाज का भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन
तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं के दम पर सरकार में आने के बाद हिंदुओं की उपेक्षा बरतने वाली इस भाजपा को अब सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है। जम्मू कश्मीर में सैनिकों पर पत्थर मारने वालों के केस वापस हो रहे हैं।

आए दिन पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सैनिकों की हत्याएं कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार चुप्पी साधे बैठी है। बेरोजगारों को रोजगार के सपने दिखाए गए, लेकिन आज युवा बेरोजगार हैं। उद्योगपतियों को सुविधाएं दी जा रही हैं।
लघु उद्योगों पर जीएसटी का टैक्स बढ़ा कर करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया है। किसान आज आत्महत्या कर रहा है। फसलों के दाम नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यह सब बरदाश्त नहीं किया जाएगा तथा भाजपा सरकार को गिराने का काम किया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा सरकार के खिलाफ हिंदू समाज को एकजुट किया जाएगा।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष पवन बंसल, योगेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया।