{"_id":"67a31c3ab5bca34527002b83","slug":"pramod-krishnam-entire-sanatan-is-unhappy-with-jaya-bachchan-no-becomes-mahamandleshwar-by-taking-money-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद कृष्णम बोले: अभिनेत्री जया बच्चन से पूरा सनातन दुखी, पैसे लेकर कोई भी महामंडलेश्वर नहीं बनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद कृष्णम बोले: अभिनेत्री जया बच्चन से पूरा सनातन दुखी, पैसे लेकर कोई भी महामंडलेश्वर नहीं बनता
Wed, 05 Feb 2025 01:37 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:37 PM IST
सार
कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जया बच्चन के महाकुंभ वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें खुद को अच्छा सनातनी साबित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश के सांसद और सनातनी जया के बयान से आहत हैं।
विज्ञापन
प्रमोद कृष्णम
- फोटो : ANI
विस्तार
कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जया बच्चन एक अच्छी कलाकार और सांसद हैं लेकिन उन्हें खुद को एक अच्छा सनातनी साबित करना होगा। देश के सांसद और सनातनी जया बच्चन के बयान से दुखी हैं। शहर में एक कार्यक्रम में आए कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को जया बच्चन द्वारा महाकुंभ पर दिए गए बयान पर पलटवार किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे देश में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनको भारत और भारतीय संस्कृति से प्यार नहीं हैं। सांसद जया बच्चन ने सदन के बाहर आरोप लगाते हुए कहा था कि सबसे ज्यादा प्रदूषण कुंभ में है। जिन लोगों की महाकुंभ हादसे में माैत हुई थी, उनके शव नदी में फेंके गए।
विज्ञापन
इससे पानी और प्रदूषित हो गया। ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई पैसे लेकर महामंडलेश्वर बनाता है।
विज्ञापन