फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pramod Krishnam alleges that Rahul has ruined Congress in 15 years

प्रमोद कृष्णम बोले: राहुल ने 15 सालों में कांग्रेस को बर्बाद कर दिया, अब विपक्ष की बारी...; इस बात की दी बधाई

Thu, 27 Jun 2024 08:11 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Jun 2024 08:11 AM IST
सार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान पत्रकारों से वार्ता की। जिसमें कहा कि आज पूरे विश्व में जो सम्मान भारत देश को मिल रहा है। वह आजादी के बाद कभी पहले नहीं मिला।

विज्ञापन
Pramod Krishnam alleges that Rahul has ruined Congress in 15 years
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तंज कसते हुए कहा कि आजादी के बाद जो काम कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता नहीं कर पाए। वह कार्य राहुल गांधी ने कर दिया। राहुल गांधी ने बीते 15 सालों में कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है। अब देखना होगा कि वह विपक्ष को कितनी जल्दी बर्बाद करते हैं। फिलहाल उन्हें विपक्ष का नेता बनने पर बधाई।

विज्ञापन

बुधवार देर शाम को कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम हसनपुर में समाजसेवी ताहिर वसीम के घर निजी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में जो सम्मान भारत देश को मिल रहा है। वह आजादी के बाद कभी पहले नहीं मिला। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उनके नेतृत्व में विकास के पथ पर देश आगे बढ़ता जा रहा है। रक्षा क्षेत्र से लेकर संसाधनों तक देश मजबूत हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोकसभा चुनाव में अयोध्या की हार के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि फैजाबाद लोकसभा सीट हारना अयोध्या की हार नहीं है। अयोध्या ना कभी हारी थी और ना कोई उसे हरा सकता है। प्रत्याशी जीतते हारते रहते हैं। किसी प्रत्याशी की हार को अयोध्या की हार बताना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जो नुकसान भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के अंदर हुआ है। उसकी समीक्षा भाजपा के उच्च स्तरीय नेता कर रहे हैं। 

विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने को लेकर जवाब में कहा कि पार्टी में शामिल होना बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात लोगों की सेवा करना है। इस मौके पर रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी, युवा नेता रोबिन त्यागी, राजा खान, हम्जा अली, जावेद जरताब, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed