{"_id":"6621bbfd2adbf9e0d40db1c4","slug":"pradhans-brother-died-due-to-collision-with-truck-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-103412-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रक की टक्कर से कार सवार प्रधान के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रक की टक्कर से कार सवार प्रधान के भाई की मौत
विज्ञापन
बिलारी/कुंदरकी (मुरादाबाद)।
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव अमरपुरकाशी के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार प्रधान के भाई गांव ऊंचाकानी निवासी शिवराज उर्फ संजू (30) की मौत हो गई। मृतक के भाई सोनाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव ऊंचाकानी निवासी प्रधान सोनाद सिंह का छोटा भाई शिवराज अपनी वैन लेकर चंदौसी से मुरादाबाद आ रहा था। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर जब शिवराज बिलारी थाना क्षेत्र के गांव अमरपुरकाशी गांव से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो गलत साइड साइड में आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और शिवराज उसी में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से शिवराज को कार से बाहर निकाला और घायल हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की सूचना पर बुधवार रात को मृतक का भाई सोनाद सिंह भी मौके पर पहुंचा और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। शिवराज के परिवार में उसकी पत्नी सुनीता और बेटे आयुष के अलावा दो बेटियां हैं। उधर, बृहस्पतिवार शाम जब मुरादाबाद से शिवराज का शव गांव में पहुंचा तो उसके घर लोगों की भी जुट गई।