फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Power shut down for 12 hours in six areas

छह इलाकों में 12 घंटे ठप रही बिजली

Sun, 05 Jun 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
Power shut down for 12 hours in six areas
बिजली
 शहर के छह इलाकों में पूरे 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। जीआईसी बिजलीघर में मशीनें बदले जाने के कारण पूरे दिन सप्लाई बंद रखे जाने से जामा मस्जिद, कानून गोयान, पीरगढ़, फैजगंज और संभल का ताजिया इलाके के लोग बिजली नहीं मिलने से प्रभावित हुए। नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय के अंतर्गत आने वाले राजकीय इंटर कालेज के पास स्थित बिजलीघर में मशीनों को बदले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन


इसके कारण शनिवार को सुबह 10 बजे से रात दस बजे तक का शिटडाउन लिया गया था। सुबह से ही काम शुरू कर दिया गया। क्योंकि आधा काम 24 अप्रैल को कर दिया गया था। कुछ मशीनें शनिवार को बदली गईं। इनकर्मिग और आउटगोइंग सहित सीटी के अलावा सभी उपकरणों को बदला गया। मशीनों को बदले जाने के दौरान बिजलीघर का गेट छोटा पड़ गया तो उसे काटा गया। इसके बाद मशीनें अंदर जा सकीं।
विज्ञापन


रात दस बजे तक जीआईसी इलाके से जुड़े जामामस्जिद, कानून गोयान, पीरगढ़, फैजगंज और संभल का ताजिया इलाके में बिजली की आपूर्ति सुचारू की जा सकी। उपखंड अधिकारी हार्दिक शर्मा ने बताया कि मशीनें पूरी तरह लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। मशीन नई स्थापित होने से रमजान के महीने में दिक्कत नहीं आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति रही प्रभावित
जीआईसी बिजलीघर में मशीनें बदले जाने से आपूर्ति ठप रहने के कारण कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। बिजली नहीं आने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत जामामस्जिद, कानून गोयान, फैजगंज और पीरगढ़ का इलाका रहा। 


आज इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली
रविवार को 33 केवीए ट्रांसपोर्ट नगर बिजली घर से आ रही लाइन के पुराने बिजली तारों को हटाकर नए तार और पोल लगाए जाएंगे। इस कार्य के होने से टीपीनगर, संभल रोड, गागन तिराहा, इस्लामनगर, जाहिद नगर आजाद नगर, पंडित नगला में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उप खंड अधिकारी का कहना है कि छह घंटे इन इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed