फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   power crisis in moradabad

महानगर के कई इलाकों में बिजली संकट

Tue, 17 May 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 17 May 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
महानगर के कई इलाकों में बिजली संकट से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। कबीर नगर में दो दिन से फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। वहीं कुछ इलाकों में हाई वोल्टेज से उपकरण फुंकने की शिकायत है। तो कुछ जगह लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।  महानगर में बिजली के संकट से लोगों क ी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। 22 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश के बाद भी महज 16-17 घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली कटौती के अलावा लोकल फाल्ट से हर इलाके में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बिजली दिन की तेज धूप के दौरान तो गायब हो ही रही है, रात को भी चैन से नहीं सोने दे रही। रात में भी बिजली कटने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। टाउनहाल और टैक्सी स्टैंड, गलशहीद इलाके में तीसरे दिन भी बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। कबीर नगर में तीन दिन से बिजली फाल्ट दूर नहीं हो रहे हैं। बिजली नहीं आने से दिक्कतें हो रही हैं। कुछ लोगों ने फाल्ट को लेकर लाइनमैन से मारपीट भी कर दी।
विज्ञापन


कबीरनगर के लोगों में बिजली नहीं आने से आक्रोश है। मिलन विहार में तीसरे दिन भी जर्जर तारों में फाल्ट से बिजली किल्लत बनी रही। प्रेमनगर, ताड़ी खाना, गुरहट्टी में हाईवोल्टेज से उपकरण फुंकने की शिकायतें मिली हैं। वहीं लाइनपार प्रकाशनगर क्षेत्र में लो वोल्टेज की भी शिकायत है। करुला नई बस्ती गली नंबर तीन में घरों की छतों के ऊपर से निकल रही 2.20 लाख केवी की लाइन में फिर फाल्ट हो गया, जिससे कई घरों में उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed