फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   potato price not down in retail market

मंडी में घटे आलू के दाम, फिर भी ढीली हो रही लोगों की जेब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
potato price not down in retail market
मुरादाबाद। आलू प्याज की आसमान छूती महंगाई को लेकर सरकार की सख्ती का असर मंडी में नजर आने लगा है। इसका नतीजा है कि मंडी में आलू की आवक कम होने के बाद भी दाम गिरे हैं। चार दिनों में थोक भाव 300-400 रुपये प्रति कुंतल गिरा है लेकिन आम लोगों को अभी भी आलू 45 से 50 रुपये किलो ही मिल रहा है। मोटे मुनाफे के चक्कर में लोगों की जेब ढीली हो रही है। दालें भी सैकड़ा पार चुकी हैं। आम आदमी का बजट गड़बड़ाने लगा है। अमर उजाला टीम ने सोमवार को मंडी और बाजार का हाल जाना।
विज्ञापन

दरअसल आलू और प्याज की कीमतें 15 दिनों से लगातार बढ़ रही हैं। दुर्गा नवरात्र के मौसम में आलू की कीमतें अक्सर बढ़ती हैं । इस बार भी ऐसा ही हुआ। लोगों ने समझा कि नवरात्र के बाद कीमतें घटेंगी लेकिन हुआ एकदम उल्टा। नवरात्रों में मंडी में आलू का 50 किलो का बैग 1500 रुपये तक था लेकिन नवरात्र के बाद कीमतें बढ़ती गई और 2000 तक पहुंच गई। नवरात्र में अक्सर मंदी होने वाली प्याज की कीमतें कम नहीं हुई बल्कि 40 रुपये बिक रही प्याज 70 रुपये तक पहुंच गई थी। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने इनकी कीमतें कम करने को प्रभावी कदम उठाए। रविवार को मुख्यमंत्री ने भी जमाखोरी करने वालों पर सख्ती का बयान दिया।
विज्ञापन

पड़ताल में ऐसे नजर आया सख्ती का असर
अक्सर मंडी में आवक घटने पर माल की कीमत बढ़ती है लेकिन सोमवार को मंडी में इसका एकदम उलट स्थिति थी। मंडी के आढ़ती मनोज सैनी के अनुसार सब्जी मंडी में आलू की कीमत 3300 -3400 प्रति कुंतल रही जबकि चार दिन पहले ये करीब 3600 -3700 रुपये प्रति कुंतल थी। इसके बाद मंडी समिति कार्यालय से सोमवार को आलू की आवक की जानकारी ली गई तो पता चला कि सोमवार को आलू की आवक करीब 800 कुंतल रही, जबकि तीन चार दिन पूर्व ये करीब 1300 कुंतल थी। साफ है कि मंडी में कम आलू आने के बाद भी आलू की कीमत कम हुई है। प्याज की कीमत भी कम हुई हैं। इसका थोक भाव 55 रुपये प्रति किलो के आसपास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदरा बाजार में नहंी गिरे दाम
मंडी में दाम गिरने के बाद भी खुदरा बाजार में इसकी कीमत कम नहीं हुई। सोमवार को मंडी के पास लगे खुदरा सब्जी बाजार में आलू 45 रुपये किलो ही बताया गया। चार दिन पहले भी यही भाव था। प्याज की कीमत 70 रुपये किलो बताई गई। चार दिन पूर्व भी यही भाव थे। पूछने पर विक्रेताओं ने बताया कि मंडी से थोक में बंद बोरी में माल आता है। उसमें खराब माल भी निकलता है। सब्जी बचने पर उसे बेचना भी पड़ता है। इस नुकसान को भी मुनाफे में जोड़कर भाव रखना पड़ता है। शाम को रेट टू रेट भी माल निकालना पड़ता है।

मुरादाबाद सब्जी मंडी का हाल
कुल पंजीकृत आढ़ती 500
आलू की आवक 800 कुंतल
भाव पुराना आलू 3200 -3300 प्रति कुुंतल
नया आलू 4600- 4800 प्रति कुंतल
दालाें का हाल
दाल भाव रिटेल प्रतिकिलो
अरहर 115-120
उड़द धुली 125-130
उड़द छिलका 110-120
चना 75-80
मसूर 100
आलू की आवक घटती बढ़ती रहती है। सोमवार को करीब 800 कुं तल आलू मंडी में आया । आलू के भाव भी घट रहे हैं। जून में लागू हुए नए एक्ट के अनुसार मंडी समिति का सिर्फ सब्जी मंडी के नियंत्रण रह गया है। मंडी से बाहर उनका अधिकार क्षेत्र नहीं है। इसलिए मंडी के बाहर क्या भाव बिक रहा है इसकी जानकारी नहीं है।
अशोक कुमार, सचिव मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed