फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pollutoin

फिर खतरनाक स्तर पर महानगर का प्रदूषण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
pollutoin
मुरादाबाद। महानगर का प्रदूषण का स्तर फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। लाल हो रहे शहर के वायु प्रदूषण में बुधवार को भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा में घुले जहर से शहरवासियों को राहत नहीं मिल रही है। फिलहाल प्रदेश के प्रदूषित शहरों में बुधवार रात मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 354 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। विशेषज्ञों की मानें तो वायु प्रदूषण की स्थिति अभी भी खतरनाक है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से सुबह के समय वातावरण में छाई धुंध मुरादाबादवासियों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। बुधवार को सुबह के समय वातावरण में धुंध छाई हुई थी। सड़कों पर टहलने वाले नागरिकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। जो लोग टहलने के लिए निकले थे, वह मास्क आदि लगाए हुए थे। थोड़ी देर के लिए आसमान में धूप निकली थी, लेकिन बादल होने की वजह से फिर सूरज छिप गया। दिन में तेज हवा नहीं होने की वजह से हानिकारक कण हवा में मौजूद रहे। गैसों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पीएम 2.5 की टाइम लाइन ज्यादातर समय लाल रंग की रही। बीच में यह बढ़कर मैरून भी हो गई। कणों की अधिकतम उपलब्धता 431, औसत 354 और न्यूनतम स्तर 309 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पीएम 10 की उपलब्धता अधिकतम 399, औसत 233 और न्यूनतम 167 दर्ज किया गया। नाइट्रोजन ऑक्साइड अधिकतम 233, औसत 123 और न्यूनतम 65 रही, जबकि कार्बन डाई ऑक्साइड अधिकतम 127, औसत 82 और न्यूनतम 18 दर्ज की गई। नैम्प समन्वयक डॉ. अनामिका त्रिपाठी के अनुसार इस तरह के प्रदूषण में आंखों में जलन, हाईपरटेंशन, उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। नाइट्रोजन ऑक्साइड बढ़ने की मुख्य वजह ट्रैफिक की वजह से बढ़ती है। हवा की गति कम होने की वजह से वातावरण में फैल नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed