फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pollution department raids in Bhola Singh's milk

भोला सिंह की मिलक में प्रदूषण विभाग का छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pollution department raids in Bhola Singh's milk
मुरादाबाद। प्रदूषण विभाग ने शिकायत पर डीजल इंजन से चलने वाली चक्की और चावल स्पेलर पर छापा मारा।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्र ने बताया कि चक्की से निकलने वाली भूसी के कारण वायु एवं ध्वनि प्रदूषण हो रहा था, जिसकी आरटीआई एक्टिविस्ट सचिन कुमार ने की थी। शिकायत पर भोला सिंह की मिलक में छापा मारा गया। पाया कि गांव में फखरुद्दीन की डीजल इंजन से चलने वाली आटा चक्की और चावल स्पेलर है। इसका डीजल इंजन बहुत पुराना है, जिसके चलने पर काला धुआं और तेज आवाज भी होती है, जबकि नफीस उर्फ सुबराती और जमालुद्दीन उर्फ मटरू की भी आटा चक्की और चावल स्पेलर हैं, जिन की भूसी उड़कर आसपास के घरों में प्रदूषण फैलाती हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके साथ ही तेज आवाज से चलने पर ध्वनि प्रदूषण भी होता है। आरटीआई एक्टिविस्ट सचिन कुमार की शिकायत पर प्रदूषण विभाग के लैब टेक्नीशियन आकाश जोशी और उनके सहयोगी आसिफ गांव में पहुंचे और जांच की। टीम के आने का पता चलने पर फखरुद्दीन दुकान पर ताला लगाकर भाग गया। टीम आसपास के लोगों के बयान लेकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed