फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   political storm ‌for Mayor election

मेयर की कुर्सी को सियासी दलों में मचा घमासान

Sat, 09 Jul 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 09 Jul 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
political storm for Mayor election
मेयर चुनाव - फोटो : demo
कोई कुछ कहे, मेरा टिकट पक्का: विनोद
विज्ञापन

 अपने खिलाफ उठ रही विरोध की आवाजों के बीच भाजपा नेता विनोद अग्रवाल ने दावा किया है कि कोई कुछ कहता रहे, उनका टिकट पक्का है। पब्लिक उनके सिवाए किसी का नाम सुनने को तैयार नहीं है।
लखनऊ में भाजपा और संघ नेताओं से मिलने के बाद शुक्रवार को विनोद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा सच्चे मन से पार्टी की सेवा की है। बोले, विरोध करने वाले मौत पर सियासत कर रहे हैं। जबकि उनकी कोई इच्छा मेयर की कुर्सी पर बैठने की नहीं है। विनोद अग्रवाल ने कहा कि वह तो बस बीना अग्रवाल के स्मार्ट सिटी के सपने को पूरा करने के लिए ही चुनाव मैदान में जा रहे हैं। भाजपा नेता ने दावा किया कि वह रविवार को पार्टी उनके नाम का ऐलान कर देगी। 
विज्ञापन


टिकट पर मेरी दावेदारी, पार्षद मेरे साथ: अश्क 
 नगर निगम में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रह चुके भाजपा पार्षद डिम्पल सिंह अश्क का कहना है कि वह पार्टी हाईकमान के समाने अपना दावा पेश करेंगे। डिम्पल सिंह ने कहा कि सभी पार्षद उनके साथ हैं और यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह भारी मतों से जीत दर्ज कराएंगे। भाजपा पार्षद ने शुक्रवार को फिर कहा कि मेयर की मौत के बाद गाजियाबाद की तर्ज पर किसी पार्षद को मौका दिया जाना चाहिए। डिम्पल सिंह ने कहा कि वह विनोद अग्रवाल के विरोध पर कायम हैं और पार्टी के हर फोरम पर उनका विरोध करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद अग्रवाल से कोई शिकवा नहीं : रुचि
 मेयर उपचुनाव में टिकट की दूसरी प्रबल दावेदार मानी जा रही भाजपा पार्षद रुचि चौधरी भी गुरुवार को विनोद अग्रवाल के खिलाफ हुई बैठक में मौजूद थीं। लेकिन शुक्रवार को उनके सुर बदल गए। बोलीं, पार्टी जिसे टिकट देगी उसे चुनाव लड़ाएंगी, विनोद अग्रवाल से उनका कोई विरोध नहीं है। रुचि चौधरी ने विनोद अग्रवाल की हिमायत करते हुए कहा कि टिकट पर पहला हक बीना अग्रवाल के परिवार का ही है। बोलीं, गुरुवार को हुई पार्षदों की बैठक में उन्हें पहले से कोई एजेंडा नहीं बताया गया था। बोलीं, विनोद के खिलाफ पास हुए प्रस्ताव पर उन्होंने दस्तखत नहीं किए।

मेयर टिकट को लेकर सपा नेताओं में नोंकझोंक
 मेयर के टिकट को लेकर भाजपा ही नहीं सपा में भी घमासान मचा है। शुक्रवार को महानगर सपा की बैठक में टिकट पर दावेदारी को लेकर नेताओं में आपस में भिड़ंत हो गई।
सपा महानगर कार्यालय पर हुई बैठक में मेयर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी उतारने पर सहमति बनी। इसके बाद केसर अली कुद्दूसी ने टिकट के लिए अपना दावा पेश किया। जिस पर जावेद अंसारी भड़क गए। उन्होंने कहा कि वह पहले ही दावा पेश कर चुके हैं। इसे लेकर दोनों नेताओं में नोंकझोंक भी हुई। जावेद अंसारी अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारना चाहते हैं। उधर, सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति ने भी मेयर टिकट पर अपना दावा पेश कर दिया है। महानगर अध्यक्ष अपनी पत्नी को मेयर का चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

आज फाइनल होगा कांग्रेस प्रत्याशियों का पैनल
 महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मेयर चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। इसमें प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रत्याशी पद के लिए आवेदन करने का समय शनिवार तक बढ़ा दिया गया। फाइनल पैनल शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया जाएगा।

 बैठक में अभी तक आए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव में लोकप्रिय प्रत्याशी उतारा जाना चाहिए। महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि इस बार प्रत्येक कार्यकर्ता के बूथ पर प्राप्त मतों को ही विधान सभा चुनाव के लिए आधार बनाते हुए विधानसभा प्रत्याशी का पैनल तैयार किया जाएगा। फैसला लिया गया कि शनिवार को प्रत्याशियों का पैनल फाइनल कर प्रदेश हाईकमान को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed