फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Polio vaccine in short supply again, vaccination halted

Moradabad News: पोलियो वैक्सीन की फिर किल्लत, टीकाकरण ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Polio vaccine in short supply again, vaccination halted
मुरादाबाद। जिले में (एफआईपीवी) फ्रैक्शनल इनएक्टिवेटेड पोलियो वायरस वैक्सीन की किल्ल्त हो गई है। इसका कारण गर्मी में कोल्ड चेन प्रभावित होने से वैक्सीन का जल्दी खराब होना है। इसकी वजह से एक वॉयल के आधे डोज बच्चों को नहीं लग पाते हैं। नौनिहालों का टीकाकरण चक्र इससे प्रभावित हो रहा है और अभिभावक चिंता में हैं।
विज्ञापन

पहले वैक्सीन की एक वॉयल से 25 बच्चों को डोज लग जाती थी। अब वॉयल का आकार बढ़ा दिया है। एक वॉयल से 50 बच्चों को डोज लग जाती है। इसके कारण लगभग आधी वैक्सीन खराब हो जाती है। यदि सीमित संख्या में सप्लाई मिले व समय से खेप पहुंचती रहे तो वैक्सीन खराब नहीं होगी।
विज्ञापन

साथ ही टीकाकरण केंद्रों से अभिभावकों को निराश नहीं लौटना पड़ेगा। इससे पहले पीसीवी और पेंटावैलेंट वैक्सीन की किल्लत भी जिले के मासूम झेल चुके हैं। जिले में शून्य से 10 माह तक के करीब एक लाख बच्चे हैं। इनमें से कई को वैक्सीन नहीं लग पाई है। टीकाकरण केंद्रों पर एक सप्ताह बाद का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशालय की पुरानी व्यवस्था के मुताबिक पोलियो से बचाव की यह वैक्सीन छह सप्ताह, 14 सप्ताह व 9 से 12 माह के बीच दी जाती है। यह पोलियो के सभी तीन प्रकारों टाइप-1, टाइप-2 व टाइप-3 वायरस के खिलाफ कारगर है। पुरानी व्यवस्था में इस वैक्सीन की दो डोज दी जाती थीं। पहली छह सप्ताह व दूसरी 14 सप्ताह पूरे होने पर लगती थी। इसके बाद दिसंबर 2022 में लोक स्वास्थ्य एवं निवारक चिकित्सा निदेशालय ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया।
निदेशालय ने कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की सिफारिश के बाद एफआईपीवी की एक अतिरिक्त तीसरी खुराक शामिल की जाएगी।
इसके बाद चार जनवरी 2023 से संशोधित कार्यक्रम में 9-12 महीने की आयु में एफआईपीवी की अतिरिक्त खुराक बच्चों को दी जाती है। शहर में मझोला व फकीरपुरा पीएचसी पर कोल्ड चेन मेंटेन की जाती है। फिलहाल पीएचसी व महिला अस्पताल से लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव बेलवाल ने बताया कि समस्या अस्थायी है। बहुत जल्द टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन पहुंच जाएगी। बाद में लगवाने से भी कोई हानिकारक प्रभाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed