फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police's litmus test will be in constable recruitment exam

Moradabad News: सिपाही भर्ती परीक्षा में होगी पुलिस की अग्निपरीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Police's litmus test will be in constable recruitment exam
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा में पुलिस की भी अग्निपरीक्षा होगी। 17 और 18 फरवरी को होने वाली इस परीक्षा में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा कराने के साथ ही पुलिस पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने की बड़ी चुनौती होगी। अधिकारी अधनीस्थों के साथ मीटिंग कर पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।
मुरादाबाद में 17 और 18 फरवरी को लिखित परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक निर्धारित की गई है। 54 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस, एलआईयू और एसटीएफ ने इन केंद्रों की अभी से निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोचिंग सेंटरों के इर्दगिर्द भी खुफिया तंत्र को अलर्ट किया गया है। ये भी देखा जा रहा है कि किसी सॉल्वर गैंग का कोई सदस्य किसी अभ्यर्थी को नकल कराने के लिए लालच तो नहीं दे रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ अभ्यर्थी को उनके परिजन भी छोड़ने आते हैं। जिससे शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पंन हो जाती है। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने भी कुछ मार्गाें पर रूट डायवर्जन की भी व्यवस्था की है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी की जा सकती है। सभी केंद्रों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed