फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Policemen honoured for outstanding performance

Moradabad News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Policemen honoured for outstanding performance
मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस पर रविवार को पुलिस लाइन में कश्मिनर आंजनेय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। साथ पिछले एक साल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया। वहीं एसएसपी सतपाल अंतिल ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने आज भारत दुनिया के किसी भी देश से कम नहीं है। निरंतर प्रगति के पथ अग्रसर है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। परेड के प्रथम कमांडर सीओ अंकित तिवारी, द्वितीय कमांडर इंस्पेक्टर राजीव कुमार, तृतीय कमांडर एसआई मुशर्रफ अली को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पदक पाने वाले एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार, आरआई रकम सिंह और 18 जून को जान गंवाने वाले एसआई धर्मवीर राज का पदक उनके बेटे अनुराज राज सिंह को दिया गया। इनके अलावा डीजीपी से पदक पाने वाले हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, वरुण कुमार, सचिन कुमार, कांस्टेबल संगम कसाना, डीजीपी से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान पाने वाले एसआई ताजवर सिंह, सराहनीय सेवा पदक पाने वाले हेड कांस्टेबल कुंवरपाल सिंह और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र को भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा जनपद के 59 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित किया गया। इस दौरान डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अनुज सिंह, एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह, एसपी यातायात सुभाष गंगवार और एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed