फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Policeman arrested for burning his wife with a hot screwdriver

UP: पत्नी को टार्चर करने वाला सिपाही गिरफ्तार, दरिंदगी की पार की हदें.. गर्म पेचकस से दागा, उखाड़ दिए थे नाखून

Tue, 20 Aug 2024 05:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2024 05:45 AM IST
सार

मुरादाबाद में पत्नी से दरिंदगी करने वाले सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।पीड़िता का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में सास और ससुर को पहले ही पकड़ा जा चुका है। 

विज्ञापन
Policeman arrested for burning his wife with a hot screwdriver
UP police constable - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के जेवड़ा गांव में पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं देने वाले सिपाही विकास सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी सिपाही के मां-बाप पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन


मैनाठेर थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी सुखवीर सिंह ने अपनी बेटी शिवाली की शादी पाकबड़ा के गांव जेवड़ा निवासी विकास सिंह के साथ 2021 में की थी। विकास यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में उन्नाव जनपद में तैनात है। उसके पिता सत्यप्रकाश सिंह पीएसी में हैं।
विज्ञापन


शिवाली के पिता सुखवीर सिंह ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 13 अगस्त की रात विकास छुट्टी लेकर घर आया था। रात करीब 11 बजे उसने शिवाली को पीटा और गर्म पेचकस से उसके शरीर पर जगह-जगह दाग दिया। आरोपी ने उसके नाखून तक उखाड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाली ने बचाव के लिए शोर मचाया, लेकिन उसके ससुर और सास ने कोई मदद नहीं की थी। किसी तरह शिवाली घर से भाग कर बाहर निकली और सोनकपुर थाना क्षेत्र के अमनपुर नरौली में रहने वाले अपने ममेरे भाई सैंकी को कॉल कर आपबीती सुनाई थी।

शनिवार को पुलिस ने आरोपी विकास की मां विनोद देवी और पिता सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। आरोपी सिपाही फरार चल रहा था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को दे दिया तीन तलाक

मुरादाबाद के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोपी पति दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। कोतवाली क्षेत्र के बारादरी निवासी निदा फैज ने बताया कि उसकी शादी नौ दिसंबर 2021 को नागफनी के अंडेवालान निवासी शाने आलम के साथ हुई थी।

शादी के बाद से पति शाने आलम, उनकी मां चमन आरा, मौसी गुलशहन, मामा शमीम, जहांगीर और चांद दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट की।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके सोने-चांदी के जेवर और अन्य घरेलू सामान भी बेच दिया। महिला ने पूछताछ की तो पति ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दस जून को पति ने महिला के साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया।

कोतवाली प्रभारी ऊषा मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed