फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police took away the groom accused of rape from the engagement program

Moradabad: सगाई कार्यक्रम से दुष्कर्म के आरोपी दूल्हे को ले गई पुलिस, देखते रह गए लोग

Tue, 20 Sep 2022 02:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Sep 2022 02:20 PM IST
सार

आरोपी नक्शे अली भोजपुर थाना क्षेत्र के गनीमत नगर उर्फ सिहाली का रहने वाला है। 2017 में उसने हिंदू समुदाय की लड़की को अगवा कर लिया था। 2019 में नक्शे अली उसी लड़की को लेकर फरार हो गया। उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Police took away the groom accused of rape from the engagement program
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस सगाई कार्यक्रम से उठा ले गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


आरोपी नक्शे अली भोजपुर थाना क्षेत्र के गनीमत नगर उर्फ सिहाली का रहने वाला है। 2017 में उसने हिंदू समुदाय की लड़की को अगवा कर लिया था। 2019 में नक्शे अली उसी लड़की को लेकर फरार हो गया। उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में आरोपी नक्शे अली जमानत पर चला था। वह पिछले काफी समय से अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। इसी बीच आरोपी नक्शे अली ने एक अन्य युवती से रिश्ता तय कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात घर पर सगाई का कार्यक्रम चल रहा। पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी नक्शे अली को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed