फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police team attacked while searching for bike theft accused

Moradabad News: बाइक चोरी के आरोपी की तलाश में गई पुलिस टीम पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked while searching for bike theft accused
पाकबड़ा। थानाक्षेत्र के रतनपुर कलां गांव में शनिवार की दोपहर बाइक चोरी के आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस पर टीम ने हमला कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर थाने से और पुलिस पहुंच गई और पुलिस को बचाया। इस मामले में महिला समेत 11 नामजद और सात आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।बताया जा रहा है कि चार पांच दिन पहले नया मुरादाबाद में बाइक चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी पहचान कर ली। एक आरोपी की पहचान रतनपुर कलां गांव निवासी के रूप में हुई थी। थाने में तैनात दरोगा श्रीकांत चौधरी पुलिस टीम के साथ विवेचना के सिलसिले में रतनपुर कलां गांव पहुंच गए। आरोपी जाबिर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम जब जाबिर के घर के बाहर सड़क पर पहुंची और उसे पूछताछ के लिए बाहर बुलाया। इसी दौरान जाबिर अपने परिजनों और अन्य समर्थकों के साथ घर से बाहर निकला। आरोप है कि उसने पुलिस के साथ अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते जाबिर और उसके परिवार ने पुलिस टीम को घेर लिया। आरोपियों ने लाठी, डंडे और धारदार हथियार टीम पर हमला किया। इस हमले में पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे। सूचना मिलने थाने से और पुलिस पहुंच गई। इसके बाद हमलावर मौके भाग से भाग गए। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए भेज दिया गया। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जाबिर, सद्दाम, दानिश, हिना, शहरुम, आरिफ, जाहिद, जिकरा, अजुम, जाफरी और संजीदा और 7-8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed