{"_id":"5f9fc1e15572f0248f42febd","slug":"police-stops-a-religious-gathering-program-allegedly-organised-for-conversion-purpose","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने रुकवाया कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने रुकवाया कार्यक्रम
Mon, 02 Nov 2020 01:52 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा में धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम को बंद करा दिया। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं ली गई थी।
रविवार को नगर में बछरायूं को जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति के घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। हिंदूवादी संगठनों ने प्रभारी निरीक्षक से शिकायत की थी कि इस धार्मिक कार्यक्रम के जरिए गरीब व निरक्षर लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वहां काफी संख्या में स्त्री-पुरुष मौजूद थे। पुलिस ने बिना अनुमति के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने पर हिदायत दी। साथ ही मौके से गृहस्वामी राजपाल सैनी, मुरादाबाद के मोहल्ला पीतल नगरी निवासी रामकिशोर व जनपद बिजनौर के कस्बा नहटौर निवासी पदम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तीनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आयोजक का कहना है कि धर्म परिवर्तन नहीं करवाया जा रहा था। उनकी रविवार को होने वाली सामान्य प्रेयर थी।
मकान स्वामी राजपाल सैनी ने कहा कि मेरे घर में धार्मिक सभा का आयोजन किया गया था। इसमें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने जैसी कोई बात नहीं थी। कुछ लोगों द्वारा पुलिस को गलत सूचना दी गई।