फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police station will not be built on the market place in Sharif Nagar

Moradabad News: शरीफ नगर में बाजार की जगह पर नहीं बनेगी पुलिस चौकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Police station will not be built on the market place in Sharif Nagar
ठाकुरद्वारा। शरीफ नगर में बाजार के स्थान पर अब पुलिस चौकी नहीं बनेगी। ग्राम प्रधान की याचिका पर राज्य सरकार ने इस संबंध में हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा। शरीफ नगर में पुलिस चौकी स्वीकृत हुई है। इसके लिए लेखपाल ने गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में भूमि होने की जानकारी दी थी। जिसका ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर विरोध किया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया था लेकिन प्रशासन ने कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की जिस पर ग्राम प्रधान अमीना नाजरीन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि बाजार लगने वाले स्थान पर पुलिस चौकी बनाने की कार्रवाई चल रही है जबकि यहां पर पहले से कई वर्ष से साप्ताहिक बाजार लगता है जिसमें लोगों को रोजगार मिलता है और इससे ग्राम पंचायत को हर वर्ष 18 करीब 18 लख रुपए की आय होती है जो गांव के विकास में खर्च आता है। इस पर राज्य सरकार के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा और कहा कि उसे स्थान पर कोई भी पुलिस चौकी बनना प्रस्तावित नहीं है। जिस पर 20 फरवरी को हाई कोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि अब वहां पर पुलिस चौकी नहीं बनेगी। उधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि अब पुलिस चौकी को शरीफ नगर से करीब एक किमी दूर गांव कुआंखेड़ा खालसा के पास पुलिस चौकी के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed