{"_id":"654159f7a626f958a606e4b5","slug":"police-scrutinized-the-footage-interrogated-the-suspects-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-275253-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पुलिस ने खंगाली फुटेज, संदिग्धों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पुलिस ने खंगाली फुटेज, संदिग्धों से पूछताछ
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस के प्रेम नगर काजीपुरा में किराना सामान की होम डिलीवरी करने वाली कंपनी के गोदाम में साढ़े 14 लाख रुपए से भरा लॉकर उखाड़कर ले जाने वाले चोरों का 24 घंटे के बाद भी सुराग लग पाया। मंगलवार को एसपी सिटी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से घटना की जानकारी। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसके अलावा कुछ संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
काजीपुरा प्रेमनगर में नोएडा की होम डिलीवरी कंपनी अपना क्लब का गोदाम है। रविवार रात करीब 10 बजे कैशियर मुश्तफा और अन्य चार कर्मचारी गेट में रोज की तरह सील लगाकर गोदाम को बंद करके चले गए थे। सोमवार की सुबह कर्मचारी अविनाश ने गोदाम का ताला खोला तो सामान बिखरा था। तब पता चला था कि चोर लॉकर उखाड़ ले गए हैं। जिसमें साढ़े 14 लाख रुपये थे।
मंगलवार को एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।अधिकारियों ने मैनेजर समेत सभी कर्मचारियों से जानकारी जुटाई।पुलिस ने आसपास की फैक्टरी के कैमरे भी चेक किए हैं। लेकिन यहां से कोई मदद नहीं मिली। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।