फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police registered the robbery as theft

Moradabad News: पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में किया दर्ज

Fri, 01 Aug 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 01 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Police registered the robbery as theft
ठाकुरद्वारा। गांव रामूवाला गनेश मैं घर में घुसकर महिला से जेवर लूटने के मामले की घटना को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया है। सीओ के आदेश पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है लेकिन पुलिस का दावा है कि जांच में मामला चोरी का ही पाया गया और उसमें शामिल अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव के सुनील कुमार ने बुधवार को गांव के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने कहा था कि तड़के करीब 3:00 बजे दो बदमाश उनके घर की दीवार भंग कर अंदर घुस गए। घर की तलाशी लेने लगे तलाशी के दौरान उसकी पत्नी सरोज देवी की आंख खुल गई। जिस पर बदमाशों ने उस पर तमंचा और चाकू तानकर उसके पहने जेवर लूट लिए।
विज्ञापन

बाद में महिला को चारा मशीन से बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंस कर दरवाजा खोलकर भाग गए। आंख खुलने पर सुनील कुमार ने अपनी पत्नी को खोला तब पत्नी ने पूरी घटना बताई। पुलिस के घटना को गंभीरता न लेने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मजदूर सभा के प्रवक्ता प्रीतम सिंह के साथ पहुंचकर सीओ रुद्र कुमार सिंह से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने पुलिस को जांच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी किए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि जांच के बाद घटना की चोरी को रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed