फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police probe start in nawab matter

नवाब की जांच करने पहुंची पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
police probe start in nawab matter
मुरादाबाद। गोकशी की सूचना देकर पुलिस की मदद करने वाले नवाब को ही जेल भेजने के मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी एवं एसपी देहात बृहस्पतिवार की दोपहर मंगावाला गांव पहुंचे। उन्होंने कुछ ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। उन्हाेंने वह स्थान भी देखा, जहां से बैठकर वीडियो बनाई गई थी। कुछ ग्रामीणाें के अलावा नवाब की पत्नी गांव में मौजूद नहीं थी, जिस कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन

भगतपुर थाने की पुलिस ने 26 मई को मंगावाला निवासी नवाब और मोहम्मद यार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों से गाय बरामद करने का दवा किया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। इस मामले में मंगलवार को नवाब की पत्नी राबिया और गांव के तमाम लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि भगतपुर पुलिस ने नवाब को बेवजह जेल भेजा है। नवाब ने ही पुलिस को सूचना दी थी कि उनके गांव में गोकशी की घटना हो रही है। नवाब ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाई थी। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने इस मामले की जांच एसपी देहात विद्या सागर को सौंपी है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुछ लोग गांव में नहीं मिल पाए हैं। उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। शिकायत करने वाली नवाब की पत्नी राबिया भी गांव में नहीं मिली। वह अपने बच्चे की दवा लेेने अस्पताल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed