फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police had stopped ramleela

पुलिस ने रुकवाई रामलीला..कलक्ट्रेट पर चिल्लाए लोग

Sat, 08 Oct 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 08 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
police had stopped ramleela
रामलीला - फोटो : demo pic
पुलिसिया नासमझी की वजह से कुंदरकी भी कांठ की तर्ज पर आगे बढ़ रहा है। यहां धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर दोनों वर्गों में तनाव है। मंदिर और मस्जिद पर बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाने पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


लेकिन हिंदू समाज के लोगों का आरोप है कि सियासी दबाव में पुलिस एक्शन महज उन्हीं पर हो रहा है। गुरुवार रात पुलिस ने रामलीला मंचन रुकवाकर आग में घी का काम किया। जिस पर भड़के हिंदुओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर दिनभर हंगामा किया और रात को रामलीला मंचन से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे कुंदरकी के सौ से अधिक लोगों का आरोप था कि कुंदरकी पुलिस ने दबिश के दौरान महिलाओं से बदसलूकी भी की। दरअसल कुंदरकी कस्बे में मंदिर और मस्जिद पर दोनों वर्गों ने बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगा लिए हैं। दोनों धर्मस्थलों पर निर्माण कार्य भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भनक लगने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि गुरुवार रात पुलिस ने नामजद हिंदुओं की गिरफ्तारी के लिए रामलीला मंचन के दौरान वहां छापामारी की और रामलीला रुकवा दी। 

इससे आक्रोशित हिंदू समाज की महिलाएं और पुरुष शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की जानकारी मिलने पर एसएसपी नितिन तिवारी दफ्तर से बाहर आए और प्रदर्शनकारियों से बात की। प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी से कहा कि राजनीतिक दबाव में कुंदरकी पुलिस हिंदुओं का उत्पीड़न कर रही है।

पुलिस मंदिर से तो लाउडस्पीकर उतरवा रही है। जबकि दूसरे समुदायों के धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर नहीं उतारे जा रहे हैं। आरोप लगाया कि गुरुवार की रात पुलिस ने घरों में दबिश दी। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। जबकि रामलीला मंचन रुकवाते हुए कलाकारों व दर्शकों के साथ मारपीट की।

एसएसपी ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस रिकार्ड में जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है पुलिस उन्हीं पर कार्रवाई करेगी। नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी और एक्शन निष्पक्ष होगा। इसके बाद ग्रामीण यहां से तो चले गए लेकिन शुक्रवार रात को रामलीला मंचन से इंकार कर दिया।
 

गुरुवार की देर रात डेढ़ बजे पुलिस आई थी और अभद्रता करते हुए मंचन को बंद करा दिया। पुलिस उत्पीड़न के विरोध में रामलीला मंचन को मजबूर होकर बंद करना पड़ा है। एसएसपी को भी पुलिस अभद्रता से अवगत करा दिया है। दोषियों पर एक्शन होने तक रामलीला का मंचन नहीं करेंगे।
- प्रवीन भूषण, अध्यक्ष, श्रीराम लीला एवं मेला कमेटी, कुंदरकी।

धर्मस्थल विवाद के मामले में पुलिस कुछ लोगों को देखने गई थी। वह मुकदमे मेें नामजद हैं। रामलीला रुकवाए जाने का आरोप निराधार है। पुलिस भला क्यों रामलीला रुकवाएगी। कमेटी पदाधिकारियों की ओर से जो  भी  आरोप लगाए जा रहे हैं वह तथ्यहीन और निराधार हैं। पुलिस ने कोई मंचन नहीं रुकवाया है। 


- सुनील शर्मा, थानाध्यक्ष, कुंदकरी। 

पुलिस रिकार्ड में पहले से जो दर्ज है। उसी आधार पर लाउस्पीकर लगाए जांएगे। कहीं भी नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी। जो ऐसा करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। - नितिन तिवारी, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed