{"_id":"7ac038af48fa6d295887cd9ecd4213ee","slug":"police-found-a-theft-bikes-showroom-in-new-moradabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया मुरादाबाद में मिला चोरी की बाइकों का ‘शोरूम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया मुरादाबाद में मिला चोरी की बाइकों का ‘शोरूम’
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए की नया मुरादाबाद योजना में खाली पड़े मकानों में एक आटोलिफ्टर ने बाकायदा चोरी की बाइकों का शोरूम खोल डाला। उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर जिले का आटोलिफ्टर जाहिद हुसैन मुरादाबाद और बिजनौर जिले में धामपुर कस्बे से बाइकें चोरी करता था और उन्हें नया मुरादाबाद में लाकर खाली पड़े मकानों में खड़ा कर देता था।
इसके बाद वह इन बाइकों को सेकेंड हैंड बताकर बेचता था। उसने खुद को पुरानी बाइकों की डीलरशिप मिलने का झांसा देकर तमाम लोगों को चोरी की बाइकें बेच डालीं। लेकिन चेकिंग के दौरान यह आटोलिफ्टर मझोला पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने नया मुरादाबाद सेक्टर दस में खाली पड़े मकान से चोरी की बीस बाइक बरामद करा दीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस करके चोरी की बाइकों का पूरा शोरूम पकड़े जाने का खुलासा किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जाहिद हुसैन पुत्र शेर मोहम्मद निवासी लालपुर बक्सौरा थाना कण्डा जनपद ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) सुनसान स्थानों गली मोहल्लों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने खड़ी बाइक को मास्टर चाबी की मदद से चोरी करता था। इसके बाद उन्हें नया मुरादाबाद सेक्टर दस में प्राधिकरण के खाली पड़े मकानों में ले जाकर खड़ी कर देता था।
ज्यादातर बाइकों में उनके पेपर भी मौजूद होते थे लिहाजा वह इन बाइकों को सेकेंड हैंड बताकर उत्तराखंड में ले जाकर लोगों को बेचता था। उसने पब्लिक को झांसा दे रखा था कि मुरादाबाद में उसे पुरानी बाइकों की डीलरशिप मिल गई है। चोरी के वक्त बाइक से मिले कागजों को ही सेल लेटर के साथ वह ग्राहक को थमा देता था।
उसके पास से चोरी की तीन बाइक भी मिली हैं। खास बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर बाइकें चोरी करने और फिर उन्हें बेचने तक के पूरे धंधे को वह खुद ही अकेला आपरेट कर रहा था। मझोला थानाध्यक्ष नीरज मलिक ने जाहिद को गिरफ्तार करके नया मुरादाबाद के इस मकान से बीस बाइक बरामद कर ली।