{"_id":"6a208fde586cacce21093624","slug":"police-elude-capture-after-shooting-retired-sub-inspectors-son-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-917382-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे को गोली मारने वाले पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे को गोली मारने वाले पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला की लाइन पार पुलिस चौकी के सामने पीएसी के सेवानिवृत्त दरोगा धनीराम के बेटे विवेक कुमार उर्फ सोनू को गोली मारने वाले आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं जबकि पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
सिविल लाइंस के कांशीराम नगर मऊ निवासी पीएसी से सेवानिवृत्त दरोगा धनीराम ने मझोला थाने में सोमवार की रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें उन्होंने बताया कि सोमवार को उनके बेटे विवेक उर्फ सोनू के साथी आर्यन चौधरी का बुद्धि विहार गोल चक्कर पर नारियल के कारोबार को लेकर जीशान से विवाद हो गया था। सोमवार की रात यह लोग लाइन पार चौकी में समझौता करने गए थे। समझौता करने के बाद विवेक और उसके साथी आर्यन व अन्य लोग अपने अपने घर लौट रहे थे। रात करीब पौने नौ बजे पुलिस चौकी के सामने ही मझोला के बैंक कॉलोनी निवासी वरुण ठाकुर, दीपक, अंकित, मनीष, संतोष और अमन ठाकुर ने घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। विवेक के कंधे में गोली लगी और वह घायल हो गया था। घटना के बाद आरोपी दिल्ली रोड की ओर भाग गए थे। इस घटना को तीन दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।