{"_id":"5fe3422adfdd8a3a5a7c1c08","slug":"police-detains-congress-leaders-in-moradabad-in-doubt-of-joining-farmers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: किसान आंदोलन के अंदेशे में घर से निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने पकड़ा, दिन भर रहे नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: किसान आंदोलन के अंदेशे में घर से निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने पकड़ा, दिन भर रहे नजरबंद
Wed, 23 Dec 2020 06:42 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 23 Dec 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
कृषि कानूनों के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री गुलाब देवी के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किए जाने के अंदेशे में पुलिस ने मुरादाबाद जिले के चुनिंदा कांग्रेसियों को बुधवार सुबह घेर लिया। कांग्रेसियों ने जब घर से निकलने की जिद की तो उन्हें पुलिस ने अपनी गाड़ियों में बैठाकर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
बहजोई स्थित पुलिस लाइन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा समेत 13 कांग्रेसी दिन भर नजरबंद रहे। एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी शांति भंग कर सकते थे, इसलिए इन्हें पुलिस लाइन में रोका गया और शाम को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली कूच को लेकर जिले में पुलिस और प्रशासन सतर्क है। दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों में सात स्थानों पर पुलिस चेकिंग कर रही है। किसान नेताओं को कोरोना के खतरे की जानकारी देकर दिल्ली न जाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
कहा गया है कि किसान नेताओं को सिर्फ वार्ता करके समझाया जाएगा। किसानों के साथ अगर कोई असमाजिक तत्व दिल्ली की ओर जाते हुए पकड़ा गया तो उसे पुलिस गिरफ्तार करेगी।