फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police cruelty in moradabad

बेटी को पीटा, मां का हाथ तोड़ा.. बेटे पर लिखा दी अभद्रता की रिपोर्ट

Mon, 27 Feb 2017 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
police cruelty in moradabad
demo pic - फोटो : अमर उजाला
खुशहालपुर स्थित दान की सहाय मिलक में विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। अधिवक्ता पक्ष को कब्जा दिलाने के लिए पीड़ित पक्ष पर जमकर कहर बरपाया। महिला को बाल पकड़कर घसीटा और मां का हाथ तोड़ डाला।
विज्ञापन


इतने भर से जी नहीं भरा तो अधिवक्ता पक्ष की ओर से महिला के भाई और एक रिश्तेदार के खिलाफ अभद्रता की रिपोर्ट लिखा दी और अब गिरफ्तारी को दबिशें दे रही है, जबकि पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट लिखानी चाही तो उसे थाने से भगा दिया। 
विज्ञापन


दान सहाय की मिलक में सरोज देवी, अनुज चौधरी, अशोक चौधरी और मनोज चौधरी की साझा 11 बीघा जमीन है। सरोज देवी और अनुज मां-बेटे हैं। वहीं अशोक और मनोज अनुज के चचेरे भाई हैं। जमीन में साढ़े पांच बीघा में बगीचा और साढ़े पांच बीघा में प्लाट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साझा प्लाट में ही अशोक और मनोज ने 2010 में अपनी कोठी बना ली। इसके बाद इस प्लाट में लगने वाले बाजार को डीएम से शिकायत कर बंद करा दिया। फिर अशोक ने भाई मनोज के साथ मिलकर अन्य दो साझेदारों को विश्वास में लिए बिना ही 2013 में शेष बची जमीन में से 220 गज जमीन लाइनपार के एक अधिवक्ता योगेंद्र धारीवाल व उनकी पत्नी रूबी धारीवाल के नाम बैनामा कर दिया था।

इसके बाद से दोनों पक्षों में विवाद रहने लगा। इसी के चलते 2014 में अशोक ने सरोज देवी और उनकी बेटी सोनिका चौधरी के नाम कोर्ट में केस कर दिया। तब से मामला कोर्ट में है। इस बीच अधिवक्ता योगेंद्र धारीवाल व उनकी पत्नी रूबी धारीवाल बैनामा वाली जमीन में निर्माण कराने आते रहे हैं। लेकिन विरोध के कारण वह कामयाब नहीं हो पाए। 

शनिवार को अधिवक्ता दोबारा कुछ लोगों के साथ जमीन पर निर्माण करने पहुंचे थे। लेकिन अनुज, उसकी मां सरोद देवी और बहन सोनिका ने यह कहकर विरोध किया कि मामला कोर्ट में है। बिना फैसला आए निर्माण नहीं कराया जा सकता।

इस पर अधिवक्ता के साथ गए लोगों ने महिला से अभद्रता की। पीड़ित पक्ष ने जब डायल 100 पर फोन करके पुलिस बुलाई तो पुलिस ने पीड़ित पक्ष की महिलाओं के साथ बर्बरता की। पुलिस ने सोनिका को बाल पकड़कर खींचा तो उसकी मां सरोज देवी का हाथ तक तोड़ दिया।


पीड़ित पक्ष जब रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा तो पुलिस ने इनकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी जबकि दूसरे पक्ष अधिवक्ता योंगेद्र की तरफ से अनुज और रिश्तेदार नरेश के खिलाफ अधिवक्ता की पत्नी से अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed