{"_id":"5df1111c8ebc3e87e35d3fb0","slug":"police-constable-city-news-mbd332470677","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण पूरा, 16 को मिलेंगे 23 हजार जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण पूरा, 16 को मिलेंगे 23 हजार जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस के बेड़े में 16 दिसंबर को 23000 नए कांस्टेबल शामिल हो जाएंगे। मुरादाबाद समेत प्रदेश के अलग - अलग पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षण ले रहे 2018 बैच के 23000 आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। 16 दिसंबर को इनकी पासिंग आउट परेड है। मुरादाबाद में पुलिस लाइन और पीएसी की तीनों बटालियनों में बने आरटीसी सेंटरों में 800 आरक्षियों का प्रशिक्षण दिया गया है।
बुधवार को एसपी सिटी अमित कुमार आनंद और एएसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन पहुंचकर रिक्रूटों की पासिंग आउट परेड को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होेंने बताया कि 2018 में यूपी पुलिस और पीएसी में 41 हजार आरक्षी पद के लिए भर्ती निकली थी। जिनमें से करीब 23 हजार आरक्षियों का चयन नागरिक पुलिस के लिए चयन हुआ था। जिनका प्रशिक्षण प्रदेश के अलग अलग रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटरों पर चल रहा है। मुरादाबाद में पुलिस लाइन में बने आरटीसी में 166 रिक्रूटों के साथ पीएसी 9वीं, 23वीं और 24 वीं वाहिनियाें में कुल करीब आठ सौ रिक्रूटों को इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण के दौरान आईपीसी, सीआरपीसी, आग से बचाव, भीड़ नियंत्रण और असलहे की जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। इनकी परीक्षा हो चुकी है, रिजल्ट जल्द ही जारी हो जाएगा। जिसमें पास होने वाले रिक्रूटों को 16 दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड में शामिल होने का मौका मिलेगा। पासिंग आउट परेड के बाद ये रिक्रूट यूपी पुलिस के बेडे़ में शामिल हो जाएंगे। अब रिक्रूटों को बेसब्री से 16 दिसंबर का इंतजार है, जिस दिन उनके सपने साकार होंगे।
ऐसे बनते हैं यूपी पुलिस के सिपाही
मुरादाबाद। पीटीआई धनवीर सिंह तालान और धनंजय शुक्ला ने बताया कि यूपी पुलिस का सिपाही बनने के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास, उम्र 18 से 22 साल, लंबाई 168 सेंटीमीटर होना जरूरी है। सीना कम से कम 79 सेंटीमीटर होना चाहिए। इसके बाद पांच सेंटीमीटर का फुलाव होना चाहिए। उम्र में ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट को तीन साल और एससीएसटी वर्ग के कैंडिडेट को पांच साल की छूट दी जाती है। सिलेबस में मैथ, रीजनिंग और 12वीं तक के पाठयक्रम की तैयारी करनी होती है। इसके बाद पुलिस भर्ती परीक्षा में पास होने के बाद 25 मिनट में 4.800 किमी. की दौड़ लगानी पड़ती है। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होता है और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। इन प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद जेटीसी सफल कैंडिडेट को एक माह जेटीसी में फिर 6 माह आरटीसी में प्रशिक्षण लेना होता है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पासिंग आउट परेड़ होती है। इसके बाद ही एक कैंडिडेट यूपी पुलिस का आरक्षी बन पाता है।