फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police constable beat up wife in Moradabad s Majhola ear injured

ससुरालियों ने लांघी हदें: घरवालों की न सुनी तो पुलिस कांस्टेबल ने कमरे में बंद करके पीटा, कान का पर्दा फटा

Sun, 21 May 2023 08:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 May 2023 08:36 PM IST
सार

नेहा ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी 2022 को उसकी शादी प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद ही पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने दहेज के लिए तरह-तरह से परेशान करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Police constable beat up wife in Moradabad s Majhola ear injured
पीड़िता नेहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के सूर्य नगर लाइन पार में रहने वाली युवती नेहा श्रीवास्तव ने अपने पति पर मारपीट और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि पति की पिटाई से उसके कान का पर्दा फट गया है। युवती का पति प्रदीप श्रीवास्तव दिल्ली के ट्रांसपोर्ट इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

विज्ञापन

मूलरूप से रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के कीरा निवासी प्रदीप श्रीवास्तव परिवार के साथ दिल्ली के अजीत विहार कॉलोनी में रहता है। नेहा ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी 2022 को उसकी शादी प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद ही पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने दहेज के लिए तरह-तरह से परेशान करना शुरू कर दिया। ससुर धर्मवीर श्रीवास्त, सास कमलेश श्रीवास्तव, ननद नीलम व पिंकी और चचिया ससुर मनोज श्रीवास्तव, चचिया सास रिना श्रीवास्तव ने पीड़िता से कहा था कि प्रदीप की सरकारी नौकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेरे माता-पिता ने हमें कम दहेज दिया है। अपने मायके से 10 लाख रुपये और एक कार लेकर आ। वरना हम तुझे घर में नही रखेंगे। नेहा ने उनसे कहा कि मेरे मां-बाप गरीब हैं। वो पहले ही शादी में इतना खर्च कर चुके हैं। अब वह और दहेज की मांग पूरी नहीं करेंगे। इसके बाद आरोपियों ने दहेज के लिए ताने दिए। तीन मार्च को उसे कमरे में बंद कर पीटा। इससे उसका कान का पर्दा फट गया। घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले दिल्ली चले गए।

विज्ञापन

इसके बाद वह पीड़िता को मुरादाबाद ले आए और उपका उपचार कराया। थाने में इस मामले की शिकायत की लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हो पाई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पति समेत सात के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्नीड़न और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed