{"_id":"678d56e50b43008a0709dbfc","slug":"police-caught-3-friends-who-were-going-to-nainital-in-a-drunken-car-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-106847-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नशे में कार से नैनीताल घूमने जा रहे 3 दोस्तों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नशे में कार से नैनीताल घूमने जा रहे 3 दोस्तों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। इससे पहले तीनों युवक पुलिस को चकमा देकर एक पुलिस चौकी से भाग आए थे। तीनों युवक जांच में नशे में पाए गए। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
एसएसपी के आदेश पर पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों की जांच और वाहन चेकिंग कर रही थी। शनिवार रात करीब 2:00 बजे ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद मार्ग पर थाना डिलारी की जलालपुर पुलिस चौकी पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार से जा रही एक कार को रोकने की कोशिश की तो उसमें सवार युवकों ने कार की रफ्तार तेज कर दी।
इस पर पुलिस को उन पर शक हुआ। उनके बारे में सूचना कोतवाली ठाकुरद्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने नगर के तिकोनिया पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान उनकी कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर तीनों युवक नशे में धुत पाए गए।
विज्ञापन
पूछताछ में एक ने अपना नाम राजा यादव निवासी बबराला संभल, दूसरे ने अपना नाम मनकित यादव निवासी गवर्नमेंट कॉलेज जरिफ नगर बदायूं और तीसरे ने अपना नाम दीपक कुमार निवासी गन्नौर संभल बताया।
तीनों ने बताया कि वे दोस्त हैं। नैनीताल घूमने जा रहे थे। कोतवाली के एसएसआई और कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया तो उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। इस पर तीनों के खिलाफ धारा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज करने के बाद उन्हें निजी मुचलकों पर छोड़ दिया जबकि उनकी कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।