फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police bound both parties in case of offering Taraweeh prayers

Moradabad: तरावीह की नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को किया मुचलका पाबंद, 20 पर हुई कार्रवाई

Tue, 28 Mar 2023 01:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Mar 2023 01:01 AM IST
सार

पुलिस की जांच में सामने आया है कि वहां न धर्मस्थल बनाया गया था और न ही तरावीह की नमाज पढ़ने से किसी को रोका गया था। दो पक्षों में मकान को लेकर विवाद था।

विज्ञापन
Police bound both parties in case of offering Taraweeh prayers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर के लाजपत नगर में रविवार रात तरावीह की नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर मुचलका पाबंद किया है। दोनों पक्षों के दस-दस लोगों को पांच-पांच लाख रुपये में पाबंद किया है।

विज्ञापन


लाजपतनगर निवासी जाकिर हुसैन का घर के नीचे ही आयरन स्टोर है जबकि पड़ोस में ही उन्होंने गोदाम बना रखा है। रविवार रात जाकिर हुसैन के गोदाम में तरावीह की नमाज पढ़ाई गई थी। जिसमें जाकिर हुसैन के परिजन, रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग तरावीह पढ़ने के लिए आ आए थे। इसी दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना समेत अन्य पदाधिकारी गोदाम के बाहर इकट्ठा हो गए थे। इनके साथ कॉलोनी के अन्य लोग भी आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई कि धर्मस्थल बना लिया गया है और नमाज अदा की जा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ कटघर शैलजा मिश्रा और थाना प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए थे और मामला शांत कराया था। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि मामले की जांच कराई थी। जांच में सामने आया था कि वहां न धर्मस्थल बनाया गया था और न ही तरावीह की नमाज पढ़ने से किसी को रोका गया था। दो पक्षों में मकान को लेकर विवाद था। जिसमें लोगों ने तूल देने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने जाकिर हुसैन, जमील अहमद, अबरार अहमद, मोबीन, रईस अहमद, अन्वर, आजम, तस्कीर, उवैद, अनीस और दूसरे पक्ष के रोहन सक्सेना समेत अन्य लोगों को पांच-पांच लाख रुपये में मुचलका पाबंद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed