{"_id":"5e5979048ebc3ef3bb2f6d2d","slug":"police-beaten-city-news-mbd3415988169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आवाज वाली बुलेट रुकवाने पर रईसजादों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आवाज वाली बुलेट रुकवाने पर रईसजादों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पीलीकोठी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने पटाखे छोड़ने वाली बुलेट रुकवा ली। बाइक सवार युवक पुलिस कर्मियों से भिड़ गए और उन्होंने वर्दी उतारने की धमकी दी। विरोध करने पर पुलिस कर्मियों से मारपीट करने लगे। दोनों युवकों को पकड़ कर सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया है। जबकि टीएसआई की ओर से केस दर्ज कराया गया है।
यातायात पुलिस के उप निरीक्षक संजय कसाना शुक्रवार को पीलीकोठी चौराहे पर कांस्टेबल अमित और होमगार्ड कुलदीप कुमार के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बुलेट बाइक पटाखे छोड़ने जैसी आवाज करते हुए हुई आई। जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर बाइक रुकवा ली। पुलिस कर्मियों ने गाड़ी के कागजात मांगे तो दोनों युवक भड़क गए और पुलिस कर्मियों से गाली गलौच करने लगे। धमकी देने लगे कि वह उनकी वर्दी उतरवा देंगे। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। चौराहे पर हंगामे की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने से पुलिस पहुंच गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया। यहां पूछताछ करने पर आरोपी युवकों ने अपने नाम तस्लीम अहमद उर्फ मोनू और दूसरे का नाम फाजिल है। दोनों अमरोहा के नौ गजा निवासी हैं। जबकि बाइक का पंजीकरण दिल्ली के शाहीन बाग अब्दुल फजल इन्क्लेव पार्ट दो न्यू फ्रेंड कालोनी साउथ निवासी तसलीम अहमद के नाम पर है। इंस्पेक्टर नवल मारवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।