फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police beaten

तेज आवाज वाली बुलेट रुकवाने पर रईसजादों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
police beaten
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पीलीकोठी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने पटाखे छोड़ने वाली बुलेट रुकवा ली। बाइक सवार युवक पुलिस कर्मियों से भिड़ गए और उन्होंने वर्दी उतारने की धमकी दी। विरोध करने पर पुलिस कर्मियों से मारपीट करने लगे। दोनों युवकों को पकड़ कर सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया है। जबकि टीएसआई की ओर से केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के उप निरीक्षक संजय कसाना शुक्रवार को पीलीकोठी चौराहे पर कांस्टेबल अमित और होमगार्ड कुलदीप कुमार के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बुलेट बाइक पटाखे छोड़ने जैसी आवाज करते हुए हुई आई। जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर बाइक रुकवा ली। पुलिस कर्मियों ने गाड़ी के कागजात मांगे तो दोनों युवक भड़क गए और पुलिस कर्मियों से गाली गलौच करने लगे। धमकी देने लगे कि वह उनकी वर्दी उतरवा देंगे। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। चौराहे पर हंगामे की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने से पुलिस पहुंच गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया। यहां पूछताछ करने पर आरोपी युवकों ने अपने नाम तस्लीम अहमद उर्फ मोनू और दूसरे का नाम फाजिल है। दोनों अमरोहा के नौ गजा निवासी हैं। जबकि बाइक का पंजीकरण दिल्ली के शाहीन बाग अब्दुल फजल इन्क्लेव पार्ट दो न्यू फ्रेंड कालोनी साउथ निवासी तसलीम अहमद के नाम पर है। इंस्पेक्टर नवल मारवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed