फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pocso court convicted for ten years

दुष्कर्म के दोषी को दस साल की कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
pocso court convicted for ten years
मुरादाबाद। छह साल के बच्चे से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने मुलजिम युवक को दोषी ठहराते हुए दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है, जबकि दोषी पर बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

घटना भोजपुर में तीन साल पहले हुई थी। एक ग्रामीण ने भोजपुर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि उसका छह वर्षीय बेटा शाम के समय घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां आरोपी सौरभ पहुंच गया था। आरोपी सौरभ मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। जब बच्चा घर आया तो वह लहूलुहान हालत में था। पीड़ित ने घर लौटने पर परिजनों को आपबीती सुनाई थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि केस की तफ्तीश पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी। इस मामले की सुनवाई एडीजे-3 पोक्सो एक्ट स्पेशल कोर्ट सुभाष सिंह की अदालत में चली। जिसमें मुकदमे के गवाह गवाही के दौरान घटना से मुकर गए थे। विशेष लोक अभियोजक मोहम्मद अकरम खां ने जिरह की तो सच सामने आ गया और घटना की पुष्टि हो गई। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी को घटना का दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए उस पर बीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed