फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PM Modi talks to Usman from Amroha in Mann ki baat asks about his studies family career and hobbies

प्रधानमंत्री ने अमरोहा के छात्र से की मन की बात, खुशी से झूम उठा परिवार, पढ़ें पूरी बातचीत

Sun, 26 Jul 2020 02:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 26 Jul 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
PM Modi talks to Usman from Amroha in Mann ki baat asks about his studies family career and hobbies
अमरोहा के उस्मान से प्रधानमंत्री मोदी ने की मन की बात - फोटो : अमर उजाला

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार मन की बात कार्यक्रम में मेधावी बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला अफजाई करते हैं। आज भी उन्होंने कई बच्चों से बातें की, जिसमें अमरोहा जिले का भी एक विद्यार्थी शामिल था।

विज्ञापन


मंडी धनौरा के हीरा इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं पास करने वाले छात्र उस्मान सैफी से प्रधनमंत्री ने बात की। प्रधानमंत्री ने सात मिनट की बातचीत में उस्मान से उसकी तैयारियों उसके लक्ष्य, पारिवारिक की स्थिति के बारे में पूछा। 
विज्ञापन


उस्मान का परिवार प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से बेहद अभिभूत है। यहां पढ़ें प्रधानमंत्री और उस्मान के बीत क्या हुई बातचीत-

पीएम मोदी: हैलो उस्मान। बहुत बहुत बधाई।
उस्मान: हैलौ सर।
पीएम मोदी: अच्छा ये बताइए कि आपने जो चाहा था, वैसा ही परिणाम मिला या कुछ कम आया।
उस्मान: नहीं सर जैसा चाहा था वैसा ही आया। घर में मेरे परिजन भी बहुत खुश हैं।
पीएम मोदी: (खुश होकर) वाह! अच्छा परिवार में और भी भाई-बहन इतने तेजस्वी हैं या आप ही हैं जो इतने तेजस्वी हैं?
उस्मान: मैं ही हूं। मेरा भाई थोड़ा शरारती है। लेकिन मुझे देखकर बहुत खुश रहता है।
पीएम मोदी: (हंसते हुए) अच्छा। जब आप पढ़ रहे थे, तो आपका पसंदीदा विषय कौन सा था?
उस्मान: गणित।
पीएम मोदी: अरे वाह! गणित में क्या रुचि थी? किस शिक्षक ने आपको प्रेरित किया।
उस्मान: जी मेरे एक टीचर हैं रजत सर, उन्होंने मुझे प्रेरणा दी, वो बहुत अच्छा पढ़ाते हैं। और मेरी गणित शुरू से ही अच्छी रही है और दिलचस्प भी। उसे जितना जाता पढ़ते हैं उतनी ही दिलचस्पी बढ़ती है इसलिए मेरा पसंदीदा विषय भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी: क्या आपको मालूम है ऑनलाइन वेदिक गणित के क्लासेज चलते हैं?
उस्मान: हां सर।
पीएम मोदी: कभी इसके लिए प्रयास किया है?
उस्मान: नहीं सर अभी नहीं किया।

पीएम मोदी: आप देखिए, बहुत सारे आपके दोस्तों को लगेगा कि आप जादूगर हैं। इससे आप कंप्यूटर की गति से गिनती कर पाएंगे। वेदिक गणित की बहुत सरल तकनीक है। और आजकल वो ऑनलॉइन पर भी उपलब्ध होते हैं।
उस्मान: जी सर।
पीएम मोदी: क्योंकि आपकी गणित में रुची है तो आप बहुत सी नई-नई चीजें भी सीख सकते हैं।
उस्मान: जी सर।
पीएम मोदी: अच्छा उस्मान आप खाली समय में क्या करते हैं?
उस्मान: खाली समय में मैं कुछ न कुछ लिखता रहता हूं। मुझे लिखने में बहुत अच्छा लगता है इसलिए।
पीएम मोदी: अरे वाह! मतलब आप गणित के साथ साथ साहित्य में भी रुचि रखते हैं।
उस्मान: हां सर
पीएम मोदी: क्या लिखते हैं? कविताएं लिखते हैं? शायरियां लिखते हैं?
उस्मान: करंट अफेयर्स से संबंधित विषयों पर लिखता रहता हूं। इससे नई-नई जानकारियां मिलती रहती हैं। जैसे जीएसटी, नोटबंदी और अन्य कई चीजें।
पीएम मोदी: कॉलेज की पढ़ाई के लिए आगे की क्या योजना है?
उस्मान: सर जेईई मेंस के लिए मेरा पहला प्रयास सफल रहा है और अब मैं सितंबर में दूसरी बार फिर परीक्षा दूंगा। मेरा मकसद है कि मैं आईआईटी से पढ़ाई करूं और उसके बाद लोक सेवा की परीक्षा देकर आईएएस अधिकारी बनूं।
पीएम मोदी: अरे वाह! अच्छा आप तकनीक में भी रुचि लेते हैं?
उस्मान: हां सर, इसीलिए मैंने आईआईटी चुना है।
पीएम मोदी: चलिए उस्मान, मेरी तरफ से बहुत शुभकामनाएं हैं। आपका भाई शरारती है तो आपका समय भी अच्छा बीतता होगा। आपके माता जी-पिता जी को भी मेरी तरफ से प्रणाम कहिए। उन्होंने आपको इस प्रकार से अवसर दिया और आपका हौसला बुलंद किया। और ये मुझे अच्छा लगा कि आप पढ़ाई के साथ साथ समसामयिक विषयों पर भी अध्ययन करते हैं और लिखते भी हैं। देखिए, लिखने का फायदा यह होता है कि आपके विचार में धार आती है। बहुत फायदा होता है लिखने से। बहुत बधाई मेरी तरफ से।
उस्मान: धन्यवाद सर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed